जयपुर

Rajasthan Love Story : राजस्थान की अनोखी लव स्टोरियां छू लेंगी दिल, 3 युवकों की कहानी, जिन्होंने रचाईं विदेशी लड़कियों से शादियां

Rajasthan Love Story : राजस्थान की एक नहीं तीन अनोखी लव स्टोरियां दिल छू लेंगी। भाषा, संस्कृति और देश जरूर अलग थे, पर जज्बातों की जुबान एक थी। राजस्थान के 3 युवकों ने विदेशी लड़कियों से हिंदुस्तानी रीति रिवाज से शादियां रचाईं। राजस्थान के तीन छोरों की लव स्टोरी पढ़ें।
3 min read
Rajasthan unique love stories touch your heart three young men married foreign girls
ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

Rajasthan Love Story : राजस्थान की एक नहीं तीन अनोखी लव स्टोरियां दिल छू लेंगी। भाषा, संस्कृति और देश जरूर अलग थे, पर जज्बातों की जुबान एक थी। राजस्थान के 3 युवकों ने विदेशी लड़कियों से हिंदुस्तानी शादियां रचाईं। राजस्थान के तीन छोरों की लव स्टोरी पढ़ें।

रंजीत-सारा : जयपुर की गलियों से फ्रांस पहुंची लव स्टोरी

साल 2026 के शुरुआती दिन में अचानक सोशल मीडिया पर एक अनोखी लव स्टोरी वायरल हुई। वर्ष 2012 में फ्रांस की सारा राजस्थान घूमने आईं। उसकी मुलाकात जयपुर के एक साधारण ऑटो ड्राइवर रंजीत सिंह से हुई। रंजीत ने सारा को जयपुर घुमाया। लगातार साथ रहते रहते उन दोनों के बीच प्रेम के अंकुर फूट पड़े। बातचीत और मुलाकातें बढ़ने लगीं, और सारा ने रंजीत पर अपना दिल हार दिया।

सारा के परिवार ने इस रिश्ते का किया विरोध

अब जब शादी पर बात पहुंची तो सारा के परिवार ने इस रिश्ते का जमकर विरोध किया। वजह एक नहीं कई थी। रंजीत 10वीं फेल था। पेशे से ऑटो ड्राइवर था। यह बात सारा की फैमिली को जम नहीं रही थी। सारा फ्रांस लौट गई। पर इस वादे के साथ की हम एक जरूर होंगे।

जयपुर के ऑटो ड्राइवर रंजीत सिंह व फ्रांस की सारा। फोटो पत्रिका

13 साल बाद भी वो मेरे साथ है...

तमाम कोशिशों के बाद आखिरकार रंजीत को फ्रांस का वीजा मिल ही गया। फिर उनकी शादी हो गई। उनके दो बच्चे हैं। युवक ने लिखा कि, लोग कहते थे वो तुम्हें छोड़ देगी, लेकिन 13 साल बाद भी वह मेरे साथ है। जयपुर की गलियों से फ्रांस पहुंची यह लव स्टोरी बताती है कि, प्यार हो जाए तो रास्ते खुद बन जाते हैं।

डीडवाना के मुकेश गोदारा और कैलिफोर्निया की मैरियन गुईडरा। फोटो पत्रिका

मुकेश गोदारा-मैरियन गुईडरा : इस अनोखे मिलन को मिली तारीफें

डीडवाना जिले के छोटे से गांव मंडूकरा के निवासी मुकेश गोदारा और अमेरिका के कैलिफोर्निया की मैरियन गुईडरा ने भारतीय परंपरा से शादी की। सोशल मीडिया पर इस जोड़े की शादी की तस्वीरें देखने के बाद लोगों ने इस अनोखे मिलन की जमकर तारीफ की। इस लव स्टोरी की शुरुआत अमेरिका में हुई। मुकेश गोदारा 2017 में एक निजी कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करने अमेरिका गए थे।

सब कुछ ठीक होने के बाद परिजनों ने कहा, ओके

वर्ष 2021 में सरकारी शिक्षक मैरियन गुईडरा से मुकेश की आंखें चार हुई। फिर तो नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने शादी का फैसला किया। इसके बाद मुकेश ने अपने परिवार को बताया। परिजन अमेरिका गए। सब कुछ ठीक होने के बाद उन्होंने ओके कहा। वहीं पर दोनों की सगाई हो गई।

दुल्हन का लहंगा पहना, हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी

मैरियन अपने माता-पिता, दो भाई और दोस्तों के साथ भारत आईं। राजस्थान की परंपरा के अनुसार दुल्हन का लहंगा पहना। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार 26 नवंबर 2024 को शादी सम्पन्न हुई। मैरियन ने मारवाड़ी परंपरा को पूरे दिलोजान से अपनाया।

सीकर के पंकज सैनी और कजाकिस्तान की तानिया। फोटो पत्रिका

पंकज सैनी-तानिया : सीकर का बेटा लाया कजाकिस्तान से दुल्हनिया

यह शेखावाटी के देसी दुल्हे और विदेशी दुल्हन की प्रेम कहानी है। सीकर के पंकज सैनी और कजाकिस्तान की तानिया की प्रेम कहानी की शुरुआत जनवरी 2019 में एक एयरपोर्ट से हुई। पहली मुलाकात में पंकज और तानिया एक दूसरे को चाहने लगे। पंकज आयरलैंड की एक रिटेल कंपनी में जॉब करता है।

परिवार वालों ने इस रिश्ते को दी सहमति

इसके बाद तानिया ने पंकज को कज़ाकिस्तान में अपने माता-पिता से मिलवाया। इसके बाद तानिया और पंकज दोनों के परिवार वालों ने इस रिश्ते को सहमति दे दी। इसके बाद दोनों की सगाई हो गई। इस बीच तानिया ने हिंदी सीखी।

महिलाओं से करती है हिंदी में बात

शादी के लिए इंतजार करना पड़ा क्योंकि कोविड़ का कहर फैल गया था। दिसंबर 2021 में वीजा मिलने के बाद सीकर में तानिया और पंकज ने भारतीय रीति रिवाज के अनुसार 11 फरवरी 2022 शादी रचा ली। पेशे से डॉक्टर तानिया कज़ाकिस्तान में कार्यरत है। मिलने पर तानिया पंकज के परिवार की महिलाओं से हिंदी में बात करती है।

Updated on:
03 Apr 2026 04:14 pm
Published on:
16 Jan 2026 03:01 pm