जयपुर

Rajasthan Very Heavy Rain: राजस्थान के इन 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने डबल अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने राजस्थान के इन 10 जिलों में भारी बारिश को लेकर डबल अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Aug 2024, 2:02 PM IST
Feature image

राजस्थान में भारी बारिश का दौर एक बार फिर चल रहा है। मानसून ट्रफ लाइन की दिशा बदलने से पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में दो दिन अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 180 मिनट के लिए श्रीगंगानगर, बारां, झालावाड़, राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, सिरोही और जालोर जिले में मध्यम से भारी बारिश (Heavy Rain) की संभावना जताई है। वहीं, बूंदी, कोटा, अजमेर, पाली, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जयपुर (Jaipur Heavy Rain), दौसा, अलवर, नागौर, सिरोही और जालोर जिले में हल्की बारिश की आशंका है।

पांच बहे, एक महिला की मौत

राजस्थान के जालोर जिले में स्थित भीनमाल के सुंधामाता में मूसलाधार बारिश से झरना तेजी से बह निकला। जिसमें पांच लोग बह गए। इसमें डूंगरपुर से आई एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि तीन जनों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला, एक की तलाश जारी है।

Updated on:
25 Aug 2024, 2:02 PM IST
Published on: