जयपुर

Rajasthan Tourism : सर्दी के मौसम में राजस्थान जरूर घूमें, इन 5 शहरों में जाएं, कभी भूल न पाएंगे

Rajasthan Tourism : सर्दियों के मौसम में राजस्थान और खूबसूरत हो जाता है। अगर आप राजस्थान घूमना चाहते हो तो इन पांच शहरों में जरूर जाएं। मजा आ जाएगा।

3 min read
हवामहल जयपुर। फोटो पत्रिका

Rajasthan Tourism : राजस्थान का नाम लेते ही राजा-रजवाड़ों, किले आदि की तस्वीर उभरने लगती है। सर्दियों के मौसम में राजस्थान और खूबसूरत हो जाता है। अगर आप राजस्थान घूमना चाहते हो तो इन पांच शहरों में जरूर जाएं। मजा आ जाएगा।

ये भी पढ़ें

Ethanol Factory Protest : हनुमानगढ़ में कल होगी महापंचायत, प्रशासन अलर्ट, इंटरनेट सेवाएं बंद

जोधपुर : राजस्थान में है एक नीला शहर

राजस्थान का नीला शहर जोधपुर नाम सुनकर ही सब खो जाते हैं। जोधपुर की नीली गलियां, पत्थर की हवेलियां और सूरज की सुनहरी छटा इसे एक अद्वितीय पहचान देती हैं। जोधपुर की पहचान केवल इतिहास से नहीं, उसकी जीवंत संस्कृति से भी है। यहां के लोकगीत, घूमर-रास, हस्तशिल्प जैसे बंधेज, जोधपुरी जूती, हाथी चूड़ा सबकी पहली पसंद है। खाने की बात करें तो मिर्ची बड़ा, मावा कचौरी, दाल बाटी चूरमा और गट्टे की सब्जी इस शहर की पहचान है।

राजस्थान का नीला शहर जोधपुर। फोटो पत्रिका

जोधपुर कामुख्य आकर्षण

1- मेहरानगढ़ किला
2- उम्मेद भवन पैलेस
3- जसवंत थड़ा
4- राजकीय संग्राहलय
5- कायलाना झील।

रणथंभौर नेशनल पार्क : नेचर लवर्स के लिए कमाल की जगह

सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क तो नेचर लवर्स के लिए कमाल की जगह है। इस सर्द मौसम में इस नेशनल पार्क की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां पर बाघ, तेंदुए, सांभर, नीलगाय, भालू, जंगली सूअर के साथ कई अद्भुत प्रकार के पक्षी देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही आप टाइगर सफारी भी कर अपनी यात्रा को लाजवाब बना सकते हैं। रणथंभौर किले और प्राचीन खंडहरों के अवशेष आपको पुराने इतिहास को ताजा करेगी।

सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क। फोटो पत्रिका

बीकानेर : याद आ जाता है भुजिया का स्वाद

बीकानेर शहर अपनी खूबसूरती, राजपूताना सभ्यता, संस्कृति और ऐतिहासिक किलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बीकानेर शहर थार रेगिस्तान के किनारे बसा है। बीकानेर के रेगिस्तानी टीले पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। बीकानेर को 'कैमल कंट्री' कहा जाता है। यहां की भुजिया पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। देशनोक में स्थित करणी माता मंदिर यानि चूहों का मंदिर एक प्रमुख तीर्थस्थल है।

बीकानेर शहर में जूनागढ़ किला । फोटो पत्रिका

बीकानेर का मुख्य आकर्षण

1- जूनागढ़ किला
2- लालगढ़ पैलेस
3- लक्ष्मी निवास पैलेस
4- भांडासर जैन
5- देवी कुंड सागर

कोटा : शिक्षा ही नहीं और भी बहुत कुछ है यहां

कोटा 'शिक्षा नगरी' के रुप में जाना जाता है। इंजीनियरिंग व मेडिकल शिक्षा का यह हब है। चंबल नदी के किनारे बसे इस शहर के खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारे और रिवरफ्रंट आंखों को सुकून प्रदान करता है। यहां का कोटा स्टोन, कोटा डोरीया साड़ी और कचौरी का कोई जवाब नहीं है। यही नहीं यहां देखने वाले कई सुन्दर स्थान हैं।

शिक्षा नगरी कोटा। फोटो पत्रिका

कोटा का मुख्य आकर्षण

1- सेवन वंडर्स पार्क
2- जगमंदिर पैलेस
3- चंबल गार्डन
4- गरदिया महादेव
5- हैंगिंग ब्रिज।

अजमेर : कई धार्मिक संस्कृतियों का है यहां मिश्रण

अजमेर एक प्रसिद्ध धार्मिक शहर है। यहां पर सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के साथ ब्रह्माजी का मंदिर है। इस शहर में जैन, मुस्लिम और राजपूत संस्कृतियों का मिश्रण दिखाता है। चौहान राजाओं के वक्त यह 'अजयमेरु' के नाम से पुकारा जाता था। जहां यह धार्मिक लोगों को लुभाता है वहीं यहां पर देखने के बहुत शानदार स्थान हैं।

आना सागर झील अजमेर। फोटो पत्रिका

अजमेर का मुख्य आकर्षण

1- अढ़ाई दिन का झोंपड़ा
2- तारागढ़ किला
3- आना सागर झील
4- नसियां जैन मंदिर (लाल मंदिर)
5- अकबर का किला (अजमेर संग्रहालय)
6- फॉय सागर झील।

ये भी पढ़ें

Balotra Refinery Update : राजस्थान रिफाइनरी का काम पूरा, जल्द होगी शुरू : हरदीप सिंह पुरी

Updated on:
16 Dec 2025 03:07 pm
Published on:
16 Dec 2025 03:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर