जयपुर

राजस्थान में 15 नवंबर के बाद बढ़ेगी सर्दी, अभी दिन में गर्मी का असर; बाड़मेर सबसे गर्म

Rajasthan Weather: राजस्थान में 15 नवंबर के बाद सर्दी बढ़ने का अनुमान है। फिलहाल दिन में तेज धूप से गर्मी बनी हुई है। बाड़मेर में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा, जबकि सीकर और माउंट आबू में रातें ठंडी रहने लगी हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2026, 5:48 PM IST
rajasthan weather update
Rajasthan Weather Update (Patrika Creative Photo)

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी का असर बढ़ने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। प्रदेश में फिलहाल दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बनी हुई है, जबकि शेखावाटी और माउंट आबू जैसे इलाकों में रात के समय ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 15 नवंबर के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तरी हवाओं के मैदानी इलाकों में पहुंचने से खासकर पश्चिमी राजस्थान में तापमान गिरने और सर्दी बढ़ने की संभावना है।

बता दें कि इससे पहले राजस्थान में मौसम साफ रहने का अनुमान है। अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

बाड़मेर में 37.6 डिग्री पहुंचा पारा

पिछले 24 घंटे के दौरान बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर में 36.6 डिग्री और जोधपुर में 35.7 डिग्री तापमान रहा। वहीं, चित्तौड़गढ़ में 35.4 और पाली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रात में सीकर और माउंट आबू में ठंडक

प्रदेश के कुछ शहरों में रात के तापमान में गिरावट से हल्की सर्दी का एहसास होने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के 8 नवंबर के आंकड़ों के अनुसार, माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री रहा। वहीं, उदयपुर में 15.4 और भीलवाड़ा में 15 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

रविवार को कैसा है मौसम?

रविवार, 8 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। जयपुर में शाम 5 बजे तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। माउंट आबू में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना है। जयपुर में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि शाम और रात के समय हल्की ठंडक रहने लगी है।

कोटा, अजमेर और उदयपुर का हाल

  • कोटा में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। रात के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • अजमेर में अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री दर्ज हुआ।
  • उदयपुर में अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है।

15 नवंबर के बाद बदल सकता है मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने की संभावना है। दिन में धूप के कारण तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है। हालांकि, 15 नवंबर के बाद उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से पश्चिमी राजस्थान में तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके बाद प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
अजमेर33.616.0
भीलवाड़ा34.015.0
वनस्थली (टोंक)34.816.1
जयपुर33.018.4
पिलानी33.016.2
सीकर32.012.5
कोटा34.419.0
चित्तौड़गढ़35.416.4
उदयपुर33.815.2
बाड़मेर37.621.5
जैसलमेर36.621.2
जोधपुर35.718.4
बीकानेर33.321.0
चूरू33.716.4
गंगानगर32.318.4
नागौर34.414.5
सिरोही32.312.9
फतेहपुर31.913.0
करौली32.616.7
प्रतापगढ़32.717.2
झुंझुनूं31.716.6
Updated on:
8 Nov 2026, 5:48 PM IST
Published on: