जयपुर

Rajasthan Politics: कांग्रेस प्रभारी ‘Randhawa’ का पायलट पर तंज, यदि भ्रष्टाचार के सबूत रखें तो ‘fast-track’ में कराएंगे जांच

Rajasthan Politics : यदि पायलट के पास फैक्ट है तो उसे जनता के सामने रखें। मैं इस मामले की टाइम बाउंड जांच कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला ले जाया जाए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 May 2023, 1:25 PM IST
Rajasthan Politics
Rajasthan Politics

rajasthan politics राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने टोंक विधायक सचिन पायलट की वसुंधरा सरकार के कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कहा है कि यदि पायलट के पास फैक्ट है तो उसे जनता के सामने रखें। मैं पहला आदमी रहूंगा जो मुख्यमंत्री से कहूंगा कि इस मामले की टाइम बाउंड जांच कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला ले जाया जाए। रंधावा शनिवार को जयपुर पहुंचे।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि भ्रष्टाचार पर एक्शन की बात करनी चाहिए लेकिन वसुंधरा राजे के साथ-साथ गजेंद्र सिंह शेखावत के संजीवनी घोटाले पर भी पायलट को बोलना चाहिए था। इस मामले पर हाईकमान की नजर है और वे खुद भी इस बारे में डेली रिपोर्ट हाईकमान को भेजते हैं। रंधावा ने पायलट से दूरी के सवाल पर कहा कि राजनीति में कोई न परमानेंट दोस्त और दुश्मन नहीं होता है। हालांकि रंधावा ने दोहराया कि पायलट की यह निजी यात्रा थी।

कांग्रेस का इससे कोई लेना देना नहीं है। पायलट को अपनी बात पार्टी प्लेटफार्म पर रखनी चाहिए थी। और यदि वहां उनकी बात नहीं सुनी जाती तो हम भी कहते उनकी बात नहीं सुनी गई। रंधावा ने कहा कि कर्नाटक चुनाव की वोटिंग से पहले पायलट ने यात्रा निकालने की घोषणा कर दी जो सही नहीं थी। 15 दिन के अल्टीमेटम के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री ही कुछ बोल सकते है।

Published on: