Rajasthan Big news: ग्राम पंचायत भोजपुरा कलां स्थित पलसानियों की ढाणी में शनिवार सुबह सात बजे 9 वर्षीय बालक अक्षित चौधरी खुले बोरवेल में गिर गया। सूचना पर पुलिस के साथ सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें पहुंची और 7 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोपहर 2:20 बजे बालक को सकुशल निकाल लिया। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित करीब 3 घंटे तक मौके पर मॉनिटरिंग करते रहे। बच्चे को कस्बे के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह स्वस्थ है।