जयपुर

हार के बाद भी चर्चाओं में क्यों रविंद्र सिंह भाटी? ये है बड़ी वजह

Barmer Loksabha Result on Ravindra Singh: बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी हार के बाद भी लगातार चर्चाओं में बने हुए है। जानें कारण
less than 1 minute read
Jun 05, 2024
Feature image

Ravindra Singh Bhati News: राजस्थान की बहुचर्चित बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी की हार चर्चा का विषय बनी हुई है। विधायक रविंद्र सिंह ने प्रदेश में निर्दलीय के तौर सबसे अधिक वोट प्राप्त किए। जबकि इस सीट पर उनका भाजपा प्रत्याशी से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, कांग्रेस से उम्मेदाराम बेनीवाल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। हालांकि इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल जीत हुई है।

रविन्द्र सिंह की हार भी चर्चा में

बाड़मेर निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह की हार भी चर्चा में रही। उनको कुल 586500 वोट मिले। रविन्द्र को जैसलमेर में 100963, शिव मे 106037, बाड़मेर में 80232, बायतु में 44604, पचपदरा में 66580, सिवाना में 62029, गुड़ामालानी में 63800, चौहटन में 57620 वोट मिले। पोस्टल बैलेट से 4635 वोट मिले।

हार के बाद बोले भाटी

रविन्द्र ने हार के बाद कहा कि जनता का फैसला मान्य है। जनता के बीच रहूंगा और उनके काम करूंगा । मायूस होने की जरूरत नहीं है। यह अंतिम जीत या अंतिम हार नहीं है।

Updated on:
05 Jun 2024 10:54 am
Published on:
05 Jun 2024 10:33 am
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Election: ‘OBC आंकड़े आने के एक सप्ताह में ले लेंगे फैसला’, मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया पंचायत चुनाव का ‘रोडमैप’

Rajasthan Football : राजस्थान कब बनेगा फुटबॉल में राष्ट्रीय चैंपियन? जानें अब तक की एकमात्र उपलब्धि

राजस्थान में ट्रांसफर लिस्ट पर नया विवाद; मंत्री-ब्यूरोक्रेसी के बीच खुलकर सामने आए मतभेद, जानें किस विभाग में कितने तबादले

राजस्थान में लोकसभा सीटें बढ़ने की सुगबुगाहट, हनुमान बेनीवाल और दुष्यंत सिंह की सीटों में फेरबदल संभव, सचिन पायलट के भी खुलेंगे रास्ते! 

Jaipur RTO Action: बस में बैठने से पहले जरा ठहरिए… कहीं आपकी सीट के आगे भी बंद हो ‘बचने का रास्ता’?