RPSC Update : राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय (आरओ) और अधिशासी अधिकारी वर्ग-चतुर्थ (ईओ) प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2022 की मॉडल उत्तर कुंजी राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। कैसे करें आपत्ति दर्ज, जानें पूरा विवरण।
RPSC Update : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय एवं अधिशासी अधिकारी वर्ग-चतुर्थ प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2022 की मॉडल उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी है। इन मॉडल उत्तर कुंजियों (ANSWER-KEY) पर किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 24-26 मार्च 2025 को रात्रि 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।
आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। उक्त परीक्षा का मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) तय किया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन आब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
1- प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 100 रुपए
प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से भुगतान कर आपत्तियों को स्थाई रूप से दर्ज कराया जा सकेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आयोग शुल्क वापस नहीं लौटाएगा।
2- आपत्तियां सिर्फ ऑनलाइन ही होगी स्वीकार
आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 24 से 26 मार्च 2025 को रात्रि 12 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। निर्धारित समयावधि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी।
3- तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी यहां पर करे सम्पर्क
इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।