जयपुर

RSS New Change : आरएसएस संगठनात्मक ढांचे में होगा बड़ा बदलाव, अब राजस्थान में होंगे 5 संभाग

RSS New Change : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। देशभर में 46 प्रांतों के स्थान पर 85 संभाग बनाए जाएंगे। जानिए राजस्थान के लिए क्या योजना है?
less than 1 minute read
RSS organizational structure will be a big change Now there will be 5 divisions in Rajasthan
संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल व अन्य। फोटो पत्रिका

RSS New Change : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। देशभर में 46 प्रांतों के स्थान पर 85 संभाग बनाए जाएंगे। राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा और बीकानेर पांच संभाग होंगे। प्रांत प्रचारक की जगह अब संभाग प्रचारक होंगे।

राज्य में अभी संघ का कार्य जयपुर, जोधपुर और चित्तौड़गढ़ तीन प्रांतों में विभाजित है। यह निर्णय हाल ही हरियाणा में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में लिया गया।

राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल ने सोमवार को मीडिया को बताया कि नई संरचना में राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू, उत्तर प्रदेश और पंजाब को मिलाकर एक क्षेत्र बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य संगठन में माइक्रो मैनेजमेंट को मजबूत करना, छोटी इकाइयों पर ज्यादा फोकस करना और निचले स्तर तक निर्णय क्षमता बढ़ाना है।

विजयादशमी से पहले डेढ़ गुना तक शाखाओं में होगी बढ़ोतरी

उन्होंने कहाकि प्रदेश में अभी 12,109 शाखाएं और 5,950 मिलन कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। पिछले एक साल में 1,352 शाखाएं बढ़ी हैं। विजयादशमी से पहले इनकी संख्या में सवा से डेढ़ गुना तक बढ़ोतरी की जाएगी।

दो मुद्दों पर संघ का स्पष्ट रुख

1- परिवार बढ़े, संतुलन बने- सरसंघचालक मोहन भागवत ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तीन या अधिक बच्चों की जरूरत बताई है। संघ इसी दृष्टि से हिंदू समाज से आह्वान कर रहा है।
2- जातिगत बांटने का विरोध- संघ का स्पष्ट मानना है कि यदि अच्छे शासन के लिए जातिगत जनगणना होती है तो कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसका उद्देश्य जातिगत बांटने पर होगा तो संघ विरोध करेगा।

Published on:
17 Mar 2026 07:21 am