जयपुर

काला हिरण शिकार केस: 20 साल से सलमान खान का दुश्मन बना बिश्नोई समाज, जानें क्यों करता है हिरण से इतना प्यार?

बिश्नोई समाज हिरण से क्यों करता है इतना प्यार?
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2018, 8:06 PM IST
bishnoi community will appeal in High Court

जयपुर।

हर तरफ जश्न का माहौल है कि बजरंगी भाई जान को जमानत मिल गई हैं। 20 वर्ष पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान काे 50000 रुपए के मुचलके पर जमानत मिल गर्इ है। जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश रविन्द्र कुमार जोशी ने यह फैसला सुनाया। लेकिन अभी सलमान खान के लिए परेशानी तो बनी रहेगी, क्यूंकि सलमान खान की जमानत से बिश्नोई समाज को बड़ा दुःख पहुंचा है। बिश्नोई समाज सलमान खान के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेगा।

सलमान खान की रिहाई के लिए मांगी दुआ...
शनिवार को अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में सलमान खान की रिहाई के लिए दुआ की गई। अजमेर दरगाह में सलमान खान के लिए की गई दुआ में बड़ी संख्या में सलमान के प्रशंसक भी शामिल हुए।

बिश्नोई समाज हिरण से क्यों करता है इतना प्यार?
दरअसल, चिंकारा राजस्थान का राज्य पशु ही नहीं है बल्कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत बाघ की तरह ही एक वन्यजीव है और इसका शिकार करने पर सात वर्ष तक की जेल का प्रावधान है। राजस्थान के बिश्नोई लोग चिंकारा के साथ परिवार के सदस्य की तरह व्यवहार करते हैं और उनसे बेइंतहा प्यार करते हैं। बिश्नोइयों के गांवों में हिरण और चिंकारा परिवार के बच्चों की भांति पाले जाते हैं। यूं भी बिश्नोइयों का वन्यजीवों और पर्यावरण के प्रति समर्पण अनुपम है। चिंकारा शिकार मामले में भी सलमान खान को सलाखों के पीछे पहुंचाने में बिश्नोई समाज की भूमिका अहम रही है। यह समाज वन्य जीवों को अपना सगा संबधी जैसा मानते है तथा उनकी रक्षा करते है। वन्य जीव रक्षा करते-करते कई लोग वीरगति को प्राप्त भी हुए है। यह समाज प्रकृति प्रेमी भी है।

बिश्नोई समाज की स्थापना कब हुई?
बिश्नोई समाज की स्थापना गुरु जम्भेश्वर भगवान ने 1485 में की थी। "बिश्नोई" इस शब्द की उत्पति वैष्णवी शब्द से हुई है जिसका अर्थ है विष्णु के अनुयायी। जिसका अर्थ है :- विष्णु से सम्बंधित अथवा विष्णु के उपासक। गुरु जम्भेश्वर का मानना था कि भगवान सर्वत्र है। वे हमेशा पेड़ पौधों की तथा जानवरों की रक्षा करने का संदेश देते थे। इन्होंने समराथल धोरा पर विक्रम संवत के अनुसार कार्तिक माह में 8 दिन तक बैठ कर तपस्या की थी।गुरू महाराज द्वारा बनाये गये 29 नियम का पालन करने पर इस समाज के लोग 20+9 = 29 (बीस+नौ) बिश्नोई कहलाये।

Published on:
Also Read
View All
दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना

‘मैं उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी था’, सोनिया गांधी के PM पद त्यागने के दिन को अशोक गहलोत ने किया याद, शेयर किया ‘भावुक’ मैसेज

सिर्फ 10 मीटर दूर था गैस गोदाम… जयपुर में शोरूम की आग से मकानों में आईं दरारें, रातभर दहशत में रहे लोग