राजधानी जयपुर के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अस्पताल में फिर से चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरों ने हॉस्पिटल में मानों अपना डेरा ही डाल रखा है। चोर कभी मरीज़ तो कभी डॉक्टर्स का सामान लगातार पार करने में लगे हुए है। इस घटना के बाद हॉस्पिटल के मरीज़ो में खलबली मच गई।