एससी, एसटी एक्ट में परिवर्तन पर की चर्चा...
किरोड़ी ने मोदी से कहा की मैं जनता का सेवक हूं। इस मुलाकात में किरोड़ी ने जनता की आवाज उठाई, अधिनियम-1989 पर हाल में आये सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उठे विवाद को लेकर मोदी के साथ विस्तार से चर्चा की। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से आरक्षित जातियों में पैदा हुई असुरक्षा एवं आशंका की भावना से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद मीणा के मुद्दों को गौर से सुना और आश्वासन दिया कि मेरे रहते सरकार दलित-आदिवासी वर्गों का किसी प्रकार अहित नहीं होने देगी।