जयपुर

School Holiday: राजस्थान में 12 नवम्बर को “इन स्कूलों” में अवकाश घोषित, आज आदेश हुए जारी

Local Holiday: विधानसभा क्षेत्रों में कई स्कूलों में पोलिंग बूथ भी बनाए गए है। पोलिंग पार्टियां 12 नवम्बर से ही संबंधित पोलिंग बूथ के स्कूल में पहुंच जाएगी। इस कारण 12 नवम्बर को ये स्कूल बंद रहेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2024, 9:00 PM IST
School Holiday
School Holiday

जयपुर। राजस्थान में कई स्कूलों में 12 नवम्बर को अवकाश घोषित किया है। जिन स्कूलों में उपचुनाव के लिए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं,वहां निर्वाचन विभाग ने स्थानीय अवकाश की घोषणा कर दी है।


राजस्थान में 13 नवम्बर को सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इस कारण इन विधानसभा क्षेत्रों में कई स्कूलों में पोलिंग बूथ भी बनाए गए है। पोलिंग पार्टियां 12 नवम्बर से ही संबंधित पोलिंग बूथ के स्कूल में पहुंच जाएगी। इस कारण 12 नवम्बर को ये स्कूल बंद रहेंगे।

निर्वाचन विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि मतदान दल 12 नवम्बर को रवानगी लेंगे। ऐसे में 12 नवम्बर को अध्यापन कार्य नहीं होगा। वहीं 13 नवम्बर को मतदान होने के कारण इन सातों विधानसभा क्षेत्रों में समस्त स्कूल-कॉलेज व सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

Updated on:
11 Nov 2024, 9:00 PM IST
Published on: