4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में 11 से 13 नवम्बर तक इन क्षेत्रों में नहीं बिकेगी शराब, जानें कारण

dry days in Rajasthan,: आबकारी विभाग की ओर से 11 से 13 नवम्बर तक इन क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया है। इस कारण इन क्षेत्रों में शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Nov 10, 2024

जयपुर। राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। यह उपचुनाव 13 नवम्बर को होंगे। इस कारण आबकारी विभाग की ओर से 11 से 13 नवम्बर तक इन क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया है। इस कारण इन क्षेत्रों में शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी।
आबकारी विभाग के अनुसार, सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के कारण 11 नवंबर को शाम 6 बजे से 13 नवंबर शाम 6 बजे तक मतदान क्षेत्रों में शराब बिक्री पर पाबंदी होगी। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से लेकर वोटिंग खत्म होने तक झुंझुनू, रामगढ़ (अलवर), दौसा, देवली-उनियारा (टोंक), खींवसर (नागौर), सलूंबर (उदयपुर), और चौरासी (डूंगरपुर) क्षेत्रों के तीन किलोमीटर की परिधि में सूखा दिवस रहेगा।
पुनर्मतदान की स्थिति में पुनर्मतदान की घोषणा से पुनर्मतदान की समाप्ति तक संबंधित मतदान केंद्र के क्षेत्र में भी सूखा दिवस रहेगा।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में अब मतदान कर्मी दोने-पत्तल पर करेंगे भोजन, घड़े का पानी और कुल्लड में पीएंगे चाय

23 नवम्बर को यहां रहेगा सूखा दिवस
इसके अलावा, 23 नवंबर को मतगणना के दिन जिला मुख्यालय वाले नगरपालिका क्षेत्रों में भी सूखा दिवस घोषित किया गया है। मतगणना दिवस 23 नवंबर को जिला मुख्यालय झुंझुनू, अलवर, दौसा, टोंक, नागौर, उदयपुर एवं जिला डूंगरपुर की नगरपालिका या नगर परिषद क्षेत्र में भी सूखा दिवस घोषित किया गया है। यहां इन क्षेत्रों में शराब की बिक्री नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: Good News: क्या आपको पता है…मात्र 45 पैसे में हो रहा 10 लाख रुपए का बीमा

Story Loader