जयपुर

School Timing Change: तेज गर्मी फिर शुरू, क्या राजस्थान में 1 अक्टूबर से बदल पाएगा स्कूल का समय? अब यह उठी मांग

Rajasthan Education News: शिक्षक संगठनों का तर्क है कि यदि 1 अक्टूबर से नया समय लागू होता है तो बच्चों को दिन के सबसे गर्म और उमस भरे समय में स्कूल जाना पड़ेगा, जिससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2025, 10:15 AM IST
School Timing Change

School Schedule Change: जयपुर। प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही तापमान तेजी से चढऩे लगा है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और उमस ने छात्रों व शिक्षकों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में स्कूलों की एक अक्टूबर से बदलने वाली समय-सारणी को लेकर चर्चा होने लगी है।
दरअसल, राजस्थान में एक अक्टूबर से परंपरागत रूप से शीतकालीन समय लागू होता है, जिसमें स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलते हैं। लेकिन इन दिनों गर्मी फिर से तेज हो गई है। कई जिलों में तो तापमान 35 डिग्री से अधिक चल रहा है। श्रीगंगानगर में रविवार को 39 डिग्री तक तापमान जा पहुंचा। ऐसे में गर्मी और उमस के कारण शिक्षक संगठनों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि दीपावली अवकाश शुरू होने तक वर्तमान ग्रीष्मकालीन समय ही जारी रखा जाए।
शिक्षक संगठनों का तर्क है कि यदि 1 अक्टूबर से नया समय लागू होता है तो बच्चों को दिन के सबसे गर्म और उमस भरे समय में स्कूल जाना पड़ेगा, जिससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। संगठनों ने विभाग को पत्र भेजकर कहा है कि 11 अक्टूबर तक ग्रीष्मकालीन समय (सुबह 7.30 से दोपहर 1 बजे तक) जारी रहे, क्योंकि 13 अक्टूबर से दीपावली अवकाश शुरू हो रहा है।
शिक्षक प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि यह मांग मान ली जाती है तो हजारों छात्रों और शिक्षकों को राहत मिलेगी और वे पढ़ाई पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएंगे। अब देखना यह है कि विभाग मौसमी बदलाव और दीपावली अवकाश के बीच इस संवेदनशील मुद्दे पर क्या निर्णय लेता है।

Updated on:
22 Sep 2025, 10:15 AM IST
Published on:
Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav Live: एक दिन में बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस, तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख पद, जानें कहां से कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध