जयपुर

जयपुर में सर्दी का सरप्राइज: वाहनों पर जमी बर्फ, पश्चिमी विक्षोभ और ठंडी हवाओं ने ठिठुराया

गुलाबी नगर में तेज सर्दी के चलते वाहनों पर बर्फ जम गई। बीते चौबीस घंटों में जयपुर में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jan 2026, 6:12 PM IST
Jaipur Snowfall
गलता जी स्थित आमागढ़ सफारी नाके पर कार पर जमी बर्फ की परत (फोटो- पत्रिका)

गुलाबी नगर में तेज सर्दी के चलते वाहनों पर बर्फ जम गई। बीते चौबीस घंटों में जयपुर में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बता दें कि सुबह‑सुबह गलता जी और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में वाहनों, घरों और पेड़ों पर बर्फ की पतली परत जमी देखी गई। कई लोग इस दृश्य को कैमरे में कैद करने पहुंचे। बच्चों और युवाओं ने बर्फ की परत को छूकर ठंड का अलग ही आनंद लिया।

तापमान में अचानक गिरावट दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और ठंडी हवाओं के असर से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे जाने के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नमी जमकर बर्फ का रूप ले गई।

सुबह‑सुबह लोग ठिठुरन से परेशान दिखे। फुटपाथ पर काम करने वाले मजदूर अलाव का सहारा लेते नजर आए। वहीं, चाय‑नाश्ते की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई।

पर्यटन स्थलों पर असर

पर्यटन स्थलों पर भी इसका असर दिखा। सोशल मीडिया पर भी जयपुर में वाहनों पर जमी बर्फ की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हुए। मौसम के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट संभव है।

Updated on:
27 Jan 2026, 6:12 PM IST
Published on: