जयपुर

Sports Coach Recruitment : राजस्थान में 140 स्थाई व 700 अस्थाई कोचों की होगी भर्ती, खेल मंत्री की बड़ी घोषणा

Sports Coach Recruitment : युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की राजस्थान विधानसभा में बड़ी घोषणा। वर्ष 2012 के बाद पहली बार 140 स्थायी कोचों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है और कर्मचारी चयन बोर्ड को प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए भेजा गया है। साथ ही डीडवाना में 4.80 करोड़ से इंडोर हॉल बनेगा।

2 min read
युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़। फाइल फोटो पत्रिका

Sports Coach Recruitment : युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए खेल विभाग में लंबे समय बाद बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। वर्ष 2012 के बाद पहली बार 140 स्थायी कोचों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है और कर्मचारी चयन बोर्ड को प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए भेजा गया है।

मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 700 अस्थायी कोच भी नियुक्त किए जाएंगे, ताकि प्रदेश के अधिकांश खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर कोच उपलब्ध हो सकें और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके।

ये भी पढ़ें

Rajasthan High Court : राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, एक व्यक्ति नहीं कर सकता दो नावों की सवारी

युवा मामले एवं खेल मंत्री राठौड़ प्रश्नकाल के दौरान विधायक यूनुस खान के पूछे गए पूरक प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में केन्द्र सरकार से डीडवाना खेल स्टेडियम के लिए एक करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे, जिसमें राज्य सरकार ने भी अपनी हिस्सेदारी दी थी और वहां खेल सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था की गई थी। कोरोना काल में निगरानी के अभाव में स्टेडियम में तोड़फोड़ और विद्युत उपकरणों की चोरी की घटनाएं हुईं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यहां दो कार्य प्रगति पर हैं, जिससे सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

विद्युत कार्यों के लिए 25 लाख रुपए का टेंडर भी प्रस्तावित

मंत्री राठौड़ ने बताया कि बजट वर्ष 2023-24 में 25 लाख रुपए की घोषणा के तहत स्टेडियम में सिविल कार्य और मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत यहां टूटी हुई संरचनाओं की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा विद्युत कार्यों के लिए 25 लाख रुपए का टेंडर भी प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के तहत डीडवाना में करीब 4.80 करोड़ रुपए के व्यय से एक इंडोर हॉल का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा एक करोड़ रुपए तक की मैचिंग ग्रांट देने का प्रावधान है। योजना के तहत किसी भी प्रकार का प्रस्ताव प्राप्त होने पर उसे वित्त विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

खेल अधिकारी के पद सृजन की कार्यवाही प्रस्तावित

मूल प्रश्न के लिखित उत्तर में युवा मामले एवं खेल मंत्री ने बताया कि नवगठित जिला डीडवाना-कुचामन जिला में जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र 1 फरवरी 2025 से प्रारंभ कर दिया गया है। खेल निदेशालय के गठन के बाद खेल अधिकारी के पद सृजन की कार्यवाही प्रस्तावित है।

खेल मंत्री ने बताया कि समन्वित स्टेडियम (आधारभूत खेल संरचनाएं) विकास कार्यक्रम-2015 के तहत जिला मुख्यालय पर न्यूनतम 8.68 हेक्टेयर भूमि पर 400 मीटर एथलेटिक ट्रैक, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेनिस, खो-खो और कबड्डी मैदान सहित इंडोर स्टेडियम, कार्यालय भवन, दर्शक दीर्घा, जिम्नेजियम और 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाली गैलरी सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं।

25 लाख से कराया कबड्डी अकादमी डीडवाना में रिनोवेशन कार्य

उन्होंने बताया कि बजट वर्ष 2023-24 में 27 मार्च 2024 को कार्यकारी एजेंसी राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन को 25 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई थी। इस राशि से डीडवाना में कबड्डी अकादमी के रिनोवेशन (सिविल एवं विद्युत) का कार्य कराया जा रहा है।

मंत्री ने स्वीकारा, हुई थी चोरी

मंत्री राठौड़ ने बताया कि राजकीय खेल स्टेडियम डीडवाना में अकादमी भवन में कराए गए विद्युत कार्यों को खेल अधिकारी नागौर द्वारा 26 अगस्त 2019 को हैंडओवर किया गया था। उन्होंने स्वीकार किया कि कोरोना काल में सुरक्षा और स्थायी स्टाफ के अभाव में स्टेडियम से विद्युत उपकरण और अन्य सामान चोरी हो गए थे।

ये भी पढ़ें

International Women’s Day : डूंगरपुर की शांता पटेल ने जैविक खेती से बदली क्षेत्र की तकदीर, इस सब्जी से कर रही लाखों की कमाई

Published on:
10 Mar 2026 08:27 am
Also Read
View All

अगली खबर