जयपुर

Jaipur: जयपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आई छात्रा, पांव कटकर दूर गिरा, मौके पर ही मौत

जयपुर में रविवार दोपहर रेलवे ट्रैक पार करना एक कोचिंग छात्रा की जान ले बैठा। अर्जुन नगर रेलवे फाटक के पास हुए इस हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Feb 01, 2026
student death, student death in Jaipur, death by train, death by train in Jaipur, student's death after being hit by train, Jaipur News, Rajasthan News, छात्रा की मौत, जयपुर में छात्रा की मौत, ट्रेन से मौत, जयपुर में ट्रेन से मौत, ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत, जयपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़। फोटो- पत्रिका नेटवर्क

जयपुर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में कोचिंग की तैयारी कर रही एक छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह घर से बाजार जाने के लिए निकली थी और रेलवे ट्रैक पार करते समय यह हादसा हो गया। महेश नगर थाना पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सीमा महावर (28) पुत्री जगदीश महावर, निवासी पृथ्वीपुरा तूंगा के रूप में हुई है।

सामान खरीदने निकली थी

सीमा महेश नगर के ए-ब्लॉक में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर सीमा घर से सामान खरीदने निकली थी। अर्जुन नगर रेलवे फाटक के पास उसने शॉर्टकट के तौर पर रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश की, तभी तेज रफ्तार ट्रेन ने उसे चपेट में ले लिया।

यह वीडियो भी देखें

मामले की जांच कर रही पुलिस

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सीमा ट्रैक पर गिर गई और उसका एक पैर कटकर दूर जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर महेश नगर थाना पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
01 Feb 2026 06:01 pm
Published on:
01 Feb 2026 05:38 pm