जयपुर

Swachh Survekshan 2026: राजस्थान का नंबर-1 शहर बना जयपुर, एक दिन में उठाया 6 हजार टन कचरा, जानें देश में कैसी रही स्थिति

राजधानी जयपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में राजस्थान का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जयपुर को स्टेट फर्स्ट ऑफ स्वच्छ सिटी अवॉर्ड दिया। नगर निगम ने 18 अप्रैल को एक दिन में 6 हजार टन कचरा उठाकर रिकॉर्ड बनाया था।
3 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 9:57 PM IST
swachh survekshan 2025-26
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जयपुर मेयर सुनील कोठारी और नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा को अवॉर्ड दिया (पत्रिका फोटो)

Swachh Survekshan 2025-26: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के नतीजों में राजधानी जयपुर ने राजस्थान में पहला स्थान हासिल किया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में बुधवार को आयोजित समारोह में जयपुर को 'स्टेट फर्स्ट ऑफ स्वच्छ सिटी अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जयपुर मेयर सुनील कोठारी और नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा को यह पुरस्कार प्रदान किया। जयपुर को यह सम्मान कचरा संग्रहण, जल प्रबंधन, सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कामों के आधार पर मिला है।

हालांकि, राजस्थान का कोई भी शहर इस बार किसी भी श्रेणी में देश के टॉप-3 शहरों में जगह नहीं बना सका। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में भी जयपुर देश के सबसे स्वच्छ तीन शहरों में शामिल नहीं है। पिछले सर्वेक्षण में जयपुर इसी श्रेणी के टॉप-20 शहरों में शामिल था।

एक दिन में उठाया था 6000 टन कचरा, 9 हजार कर्मचारी उतरे थे मैदान में

जयपुर को स्वच्छता के मामले में बेहतर स्थान दिलाने के लिए नगर निगम ने 18 अप्रैल 2026 को 'सफाई सेवा मैराथन-2026' अभियान चलाया था। इसे शहर का अब तक का सबसे बड़ा सफाई अभियान बताया गया था। इस दौरान एक ही दिन में 6000 टन कचरा उठाकर रिकॉर्ड बनाया गया था। शहर के सभी 150 वार्डों में सुबह 7 बजे से शुरू हुए इस अभियान में 9 हजार से अधिक अधिकारी और कर्मचारी जुटे थे। कचरा संग्रहण और परिवहन के लिए करीब 1500 वाहनों की मदद ली गई थी। इन वाहनों ने 7000 ट्रिप लगाकर कचरे का निस्तारण किया था।

नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा भी सुबह से देर शाम तक अभियान की निगरानी के लिए फील्ड में सक्रिय रहे थे। उन्होंने करीब 200 किलोमीटर का रूट कवर किया था। इसमें 15 किलोमीटर तक पैदल चलकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करना भी शामिल था।

राजस्थान का नंबर-1 शहर बना जयपुर

इन कामों के आधार पर जयपुर को मिला स्वच्छता अवॉर्ड

  • घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था।
  • गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करना।
  • कचरे का उचित निस्तारण।
  • सार्वजनिक शौचालयों की सुविधा।
  • सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई।
  • पानी का बेहतर प्रबंधन।
  • सफाई कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े प्रयास।
  • आम लोगों की प्रतिक्रिया और भागीदारी।

रात 12 बजे से पूरी रात चला था सफाई अभियान, मेयर ने भी लगाई झाड़ू

जयपुर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 1 नवंबर 2026 को 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप 2.0' चलाया गया था। इसके तहत रात 12 बजे से परकोटे के प्रमुख बाजारों और गलियों में पूरी रात सफाई अभियान चला। इसमें नगर निगम मेयर सुनील कोठारी और कमिश्नर ओम कसेरा ने भी मोर्चा संभाला था। अभियान में करीब 2500 सफाई कर्मचारी और 1000 संसाधन लगाए गए थे। परकोटे के बाजारों, सड़कों और गलियों से कचरा हटाया गया। इस दौरान मेयर सुनील कोठारी ने खुद झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में भागीदारी की थी।

इसके बाद 5 नवंबर को सुबह 7 बजे शहर के सभी 150 वार्डों में एक साथ विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसमें नगर निगम के करीब 9 हजार अधिकारी और कर्मचारी मैदान में उतरे थे। अभियान के दौरान विभिन्न इलाकों में लंबे समय से जमा कचरा, मलबा और गंदगी हटाई गई थी। नगर निगम के अनुसार, इस अभियान में 7 टन से अधिक कचरा एकत्र किया गया था।

जयपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में राजस्थान का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया

पिछले सर्वेक्षण में ग्रेटर 16वें और हेरिटेज 20वें स्थान पर था

पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जयपुर ग्रेटर ने देश में 16वीं और जयपुर हेरिटेज ने 20वीं रैंक हासिल की थी। दोनों नगर निगमों को थ्री-स्टार रेटिंग भी मिली थी। इस बार जयपुर ग्रेटर और हेरिटेज नगर निगम का एकीकरण होने के बाद जयपुर ने एक शहर के रूप में सर्वेक्षण में हिस्सा लिया।

नगर निगम जयपुर की ओर से सफाई व्यवस्था सुधारने, नियमित और विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ ही आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए गए। इन प्रयासों के बाद जयपुर को राजस्थान में पहला स्थान मिला है, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर टॉप-3 में जगह नहीं मिलना शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत भी दिखाता है।

Updated on:
11 Nov 2026, 9:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप