जयपुर

IND vs ZIM: इंडिया करेगी बड़ा धमाका या जिम्बाब्वे देगी झटका, चौंका रही फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी

India vs Zimbabwe Prediction: सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारत के सामने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत बेहद जरूरी हो गई है। इस अहम मुकाबले से पहले फलोदी सट्टा बाजार ने टीम इंडिया को प्रबल दावेदार बताया है, जिससे फैंस को राहत मिली है।

2 min read
Feb 26, 2026
IND vs ZIM Match Today, India vs Zimbabwe Prediction, फलोदी सट्टा बाजार भविष्यवाणी, IND vs ZIM Live Match, India vs Zimbabwe Today Match, Team India vs Zimbabwe, Phalodi Satta Bazaar, Phalodi Satta Bazaar Latest News, Phalodi Satta Bazaar Today News, Phalodi Satta Bazaar Update News, India vs Zimbabwe Phalodi Satta Bazaar Prediction, फलोदी सट्टा बाजार, फलोदी सट्टा बाजार लेटेस्ट न्यूज, फलोदी सट्टा बाजार टुडे न्यूज, फलोदी सट्टा बाजार अपडेट न्यूज, भारत वर्सेज जिम्बाब्वे फलोदी सट्टाबाजार भविष्यवाणी
फाइल फोटो- पत्रिका

Phalodi Satta Bazaar: गत चैंपियन भारत इस समय ‘करो या मरो’ की स्थिति में पहुंच चुका है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसे गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां उमस भरी शाम में दोनों टीमें पूरे दबाव के साथ मैदान पर उतरेंगी। एक और हार किसी भी टीम के लिए टूर्नामेंट से बाहर होने का रास्ता खोल सकती है।

इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय फैंस के लिए राहत की खबर सामने आई है। राजस्थान का चर्चित फलोदी सट्टा बाजार इस समय टीम इंडिया को मुकाबले में मजबूत दावेदार मान रहा है। बाजार में चल रहे भाव के अनुसार भारत की जीत की संभावना अधिक आंकी जा रही है। फिलहाल 6-7 पैसे का रेट चल रहा है, जिसका संकेत है कि भारत की जीत पर रिटर्न कम जबकि जिम्बाब्वे की जीत पर ज्यादा अनुमानित है। हालांकि कागजों पर जिम्बाब्वे अपेक्षाकृत कमजोर नजर आता है, लेकिन इसी विश्व कप में उसने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराकर सबको चौंका दिया था। ऐसे में मुकाबले को हल्के में लेने की गुंजाइश बिल्कुल नहीं है।

पहले भी सटीक बैठी भविष्यवाणी

फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणियां पहले भी चर्चा में रही हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए पिछले मुकाबले से पहले भी यहां भारत की जीत का अनुमान जताया गया था। बाद में नतीजा भी उसी के अनुरूप रहा और टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया था।

कैसे शुरू हुआ फलोदी सट्टा बाजार

स्थानीय लोगों के अनुसार, फलोदी के गांधी चौक इलाके में कभी फ्रूट मंडी लगती थी। व्यापारियों के खाली समय में हार-जीत, बारिश, फसल या मवेशियों से जुड़ी घटनाओं पर अनुमान लगाए जाते थे। धीरे-धीरे यही सिलसिला संगठित सट्टा कारोबार में बदल गया और खेल से लेकर राजनीति तक कई क्षेत्रों में भाव तय होने लगे। समय के साथ यह बाजार भी तकनीकी रूप से आगे बढ़ चुका है। अब मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए कहीं से भी दांव लगाने की सुविधा उपलब्ध है, जिससे यह पारंपरिक व्यवस्था हाईटेक रूप ले चुकी है।

नोटः यहां पर दी गई जानकारी फलोदी में सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।

Updated on:
26 Feb 2026 02:42 pm
Published on:
26 Feb 2026 02:31 pm