Weather Forecast: भीषण गर्मी के बीच कुछ इलाकों में राहत की उम्मीद भी जताई है। ऐसे में 25 अप्रेल को बीकानेर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 26 से 29 अप्रेल के बीच जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना है।
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में लू (हीटवेव) और गर्म रातें दर्ज हुई हैं। जिसमें पिलानी, चित्तौड़गढ़, फलोदी और श्रीगंगानगर जैसे इलाके शामिल है। वहीं राजस्थान का श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर चेतावनी जारी की है। जिसमें आज झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
25 अप्रेल को अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में भी लू का असर रहेगा।
इसके बाद 26 से 27 अप्रेल को अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, चूरू, बीकानेर, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, जैसलमेर, फलोदी, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जिसके साथ ही भीषण गर्मी के बीच कुछ इलाकों में राहत की उम्मीद भी जताई है। ऐसे में 25 अप्रेल को बीकानेर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 26 से 29 अप्रेल के बीच जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
जयपुर, अलवर और कोटा जिला कलक्टर ने मौसम विभाग की ओर से जिले में भीषण गर्मी और हीटवेव के पूर्वानुमान को देखते हुए स्कूलों का समय भी बदल दिया है।
कोटा जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा कोटा की ओर से विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए 24 अप्रेल से आगामी आदेशों तक जिले में विद्यालय समय परिवर्तन की अनुशंसा को स्वीकार करते हुए आदेश जारी किए हैं। जिसके बाद से स्कूलों का समय सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक कर दिया है। ये व्यवस्था केवल विद्यार्थियों के लिए लागू होगी। स्टाफ (शैक्षणिक / गैर शैक्षणिक) यथावत कार्य करेंगे।