जयपुर

Rajasthan: पोर्टल लांच करते ही 7000+ लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, मिलेगी 150 यूनिट FREE बिजली, ₹50000 की सब्सिडी और फ्री मीटर

योजना का लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनके पास खुद की पक्की छत है। यानी किराएदार या बिना छत वाले इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Oct 2025, 9:40 AM IST
Feature image
फोटो पत्रिका नेटवर्क

राजस्थान में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत फ्री बिजली के नए मॉडल का पोर्टल लॉन्च होते ही उपभोक्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। दोपहर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पोर्टल की शुरुआत किए जाने के कुछ ही घंटों में शाम तक 7 हजार से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया।

खुद की छत वालों को ही मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनके पास खुद की पक्की छत है। यानी किराएदार या बिना छत वाले इस योजना के पात्र नहीं होंगे। योजना के तहत राज्य सरकार 1.1 किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर 17,000 रुपए की सब्सिडी देगी।

केंद्र सरकार से मिलेगी अलग सब्सिडी

राज्य सरकार की सब्सिडी के अलावा केंद्र सरकार भी 33,000 की अतिरिक्त सब्सिडी देगी। यानी उपभोक्ता को कुल 50,000 तक की राहत मिल सकती है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को एक स्मार्ट मीटर भी नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

150 यूनिट तक फ्री बिजली

इस योजना के अंतर्गत हर महीने 150 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी। हालांकि यह लाभ केवल उन्हीं घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा जो पहले से मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना में पंजीकृत हैं। शुरुआती प्रतिक्रिया को देखते हुए माना जा रहा है कि आगे और बड़ी संख्या में लोग इसमें भाग लेंगे।

Updated on:
14 Oct 2025, 9:40 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी