जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, जानें 4-5-6-7-8-9 मार्च को राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : राजस्थान में होली पर कैसा मौसम रहेगा? इस पर मौसम विभाग का नया Prediction आया है। जानें 4-5-6-7-8-9 मार्च को कैसा मौसम रहेगा।

2 min read
फाइल फोटो - ANI

Weather Update : राजस्थान में मौसम ​का मिजाज तेजी से बदल रहा है। फाल्गुन के महीने में ही जेठ माह का अनुभव हो रहा है। मौसम विभाग ने दोपहर 2 बजे एक नया अपडेट जारी किया है। जिसके तहत यह भविष्यवाणी की है कि आने वाले छह दिन मौसम शुष्क रहेगा। यानि की पूर्वी राजस्थान व पश्चिमी राजस्थान दोनों क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री तक की और बढ़ोतरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Refinery : एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड परियोजना की शुरुआत फिर टली, जानें क्या है नई डेट?

4 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार 4 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा। राजस्थान में कल भी कई जगह होली खेली जा रही है। तो होली खेलने के लिए मौसम बेहद अनूकूल रहेगा।

बाड़मेर में दिन का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रहा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान के सभी शहरों में आसमान साफ रहा। बाड़मेर में दिन का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान अलवर में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम कैसा रहेगा जानें

दिनांक - पूर्वी राजस्थान - पश्चिमी राजस्थान
03-03-2026 मौसम शुष्क रहने की संभावना - मौसम शुष्क रहने की संभावना।
04-03-2026 मौसम शुष्क रहने की संभावना - मौसम शुष्क रहने की संभावना।
05-03-2026 मौसम शुष्क रहने की संभावना - मौसम शुष्क रहने की संभावना।
06-03-2026 मौसम शुष्क रहने की संभावना - मौसम शुष्क रहने की संभावना।
07-03-2026 मौसम शुष्क रहने की संभावना - मौसम शुष्क रहने की संभावना।
08-03-2026 मौसम शुष्क रहने की संभावना - मौसम शुष्क रहने की संभावना।
09-03-2026 मौसम शुष्क रहने की संभावना - मौसम शुष्क रहने की संभावना।

अगले कुछ दिन में भयंकर गर्मी का मौसम अपडेट

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, राजस्थान में अगले कुछ दिन में भयंकर गर्मी पड़ेगी। तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। वातावरण में ह्यूमिडिटी लेवल 40 से नीचे आने के कारण दिन में तेज गर्मी के साथ-साथ सुबह-शाम और रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है।

ये भी पढ़ें

Churu Hotel Firing : हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

Updated on:
03 Mar 2026 02:27 pm
Published on:
03 Mar 2026 02:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर