जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, राजस्थान में 10 दिसम्बर से चलेगी शीत लहर

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction है कि राजस्थान में कहीं कहीं 10 दिसम्बर से शीत लहर चलने की सम्भावना है। जानें 7-8-9 दिसम्बर को कैसा रहेगा मौसम।
2 min read
• •
Updated: 6 Dec 2024, 6:15 PM IST
Weather Update Meteorological Department Prediction 10 December Rajasthan will Continue Cold Wave

Weather Update : राजस्थान में मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान अब तेजी से गिर रहा है। जिससे ठंड बढ़ रही है। प्रदेश में जल्द ही कड़ाके की ठंड का आगाज होने जा रहा है। मौसम विभाग का नया Prediction है कि 10 दिसम्बर से राजस्थान में कहीं कहीं शीत लहर चलने की सम्भावना है। इस शीत लहर के बाद तो राजस्थान का मौसम पलट जाएगा। 7-8-9 दिसम्बर को राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा इस पर मौसम विभाग का अपडेट है कि इन तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा।

8-9 दिसंबर को हल्के बादल छाने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया उत्तर भारत में 7 दिसंबर से एक स्ट्रांग पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के अलावा हिमाचल, उत्तराखंड में भी कई जगहों पर अच्छी बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। इसी सिस्टम की वजह से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में 8-9 दिसंबर को हल्के बादल भी छा सकते हैं।

2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरेगा तापमान

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में 10-11 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। दिन में भी सर्द हवाएं चलने के साथ रात में गलनभरी सर्दी होने का संभावना है। इसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

संगरिया हनुमानगढ़ में सबसे कम तापमान

बीते 24 घंटे में राजस्थान में सबसे अधिक तापमान बाडमेर में रहा है। जहां पर तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस संगरिया हनुमानगढ़ में दर्ज किया गया।

Updated on:
6 Dec 2024, 6:15 PM IST
Published on: