जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, राजस्थान में 26-27 दिसम्बर को होगी मेघगर्जन संग बारिश, गिरेंगे ओले

Weather Update : राजस्थान में कल गुरुवार से मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग का Prediction है कि राजस्थान के कुछ जिलों में 26-27 दिसम्बर को मेघगर्जन-बारिश संग भारी ओलावृष्टि की सम्भावना है।
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2024, 5:38 PM IST

Weather Update : राजस्थान में कल गुरुवार से मौसम बदल जाएगा। प्रदेश में नया Western Disturbance एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग का Prediction है कि राजस्थान के कुछ जिलों में 26-27 दिसम्बर को मेघगर्जन-बारिश संग भारी ओलावृष्टि की सम्भावना है। मौसम विभाग ने आज (बुधवार) को प्रदेश के 22 जिलों में कोहरा छाने और दिन में हल्की धुंध-बादल छाने की संभावना जताई है।

राजस्थान में 26 दिसंबर के लिए Weather Update

मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार 26 दिसंबर को पूर्वी राजस्थान के कोटा, अजमेर, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

27 दिसंबर को राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार 27 दिसंबर को राज्य के सभी संभागों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है वहीं जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। 28 दिसंबर को पश्चिमी राजस्थान में मौसम बदल जाएगा। इस क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पर पूर्वी राजस्थान में मौसम विभाग के अनुसार ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत कोटा, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं।

पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं Cold Day किया गया दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में एक स्थान पर बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। राज्य में कहीं-कहीं पर घना कोहरा दर्ज किया गया तथा कहीं पर आती घना कोर दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं Cold Day दर्ज किया गया।

प्रदेश में डूंगरपुर में सबसे अधिक तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस चूरू, गंगानगर और पिलानी में दर्ज किया गया।

Updated on:
25 Dec 2024, 5:38 PM IST
Published on: