जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का Yellow Alert, जैसलमेर में मेघगर्जन संग होगी बारिश, 30-40 KMPH गति से चलेगी अंधड़

Weather Update : मौसम विभाग ने आज बुधवार को Yellow Alert जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के जैसलमेर में मेघगर्जन संग बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30-40 KMPH की गति से अंधड़ चलने के आसार हैं।
2 min read
Weather Update Meteorological Department Yellow Alert Rajasthan Jaisalmer Thunderstorm Rain 30-40 KMPH Speed Blow Storm

Weather Update : राजस्थान के मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग ने आज बुधवार को Yellow Alert जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के जैसलमेर व आस-पास के क्षेत्रों में मेघगर्जन संग हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ में आकाशीय बिजली के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने Prediction ने किया है कि इस दौरान 30-40 KMPH की गति से अंधड़ चलने की भी संभावना है।

21 फरवरी से अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना

प्रदेश के मंगलवार सुबह जयपुर, भरतपुर, सीकर सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में गिरावट आई। मौसम केन्द्र के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 2 दिन प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं, 21 फरवरी से अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

जयपुर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार

जयपुर में आज सुबह से ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। जिससे सुबह ठंड हो गई। आसमान में बादल और सूरज के बीच लुका छिपी का खेल चल रहा है। जयपुर का आज बुधवार को सुबह 9 बजे तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज जयपुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

मौसम सामान्य होने का करें इंतजार

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें। साथ ही कहा कि पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

Published on:
19 Feb 2025 09:22 am