जयपुर

weather update: राजस्थान में यहां जोरदार बारिश, बांध के दस गेट फिर खोले, देखें वीडियो

weather update: लोहारिया और बागीदौरा इलाके में मेघों ने मेहर बरसाई। दोनों स्थानों पर दो इंच से अधिक बारिश रिकार्ड की गई।
less than 1 minute read
Aug 06, 2022
weather update: rain in banswara surwaniya dam 10 gates opened
surwaniya dam

बांसवाड़ा जिले में शुक्रवार रात जिले के लोहारिया और बागीदौरा इलाके में मेघों ने मेहर बरसाई। दोनों स्थानों पर दो इंच से अधिक बारिश रिकार्ड की गई। वहीं दाहोद मार्ग पर सुरवानिया बांध के सभी दस गेट दो फीट ऊंचाई तक खोलकर पानी की निकासी की गई।

बांसवाड़ा शहरी क्षेत्र में शुक्रवार रात दस बजे बाद बारिश थम गई, किंतु कुछ ग्रामीण इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। कलक्ट्री में बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार सुबह आठ बजे समाप्त बीते 24 घंटे में लोहारिया में 51, बागीदौरा में 50, गढ़ी में 40 व भूंगड़ा में 25 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

इसके अतिरिक्त अरथूना में पांच, सज्जनगढ़ में चार, बांसवाड़ा व घाटोल में दो-दो मिमी बारिश हुई। शनिवार को दिन में आसमान साफ रखा और धूप निकली। इधर, माही बांध का जलस्तर भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। शनिवार शाम पांच बजे तक जलस्तर 274.40 मीटर हो गया है।

बीते 24 घंटे में बारिश का हाल
राजस्थान के आधे हिस्से में रविवार से मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ जाएंगी। लेकिन पहले बीते 24 घंटे की बात करें तो कुछ जिलों में जमकर बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा भीलवाड़ा के काछोला में 117, अलवर के सोडावास में 108 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि जयपुर के सांगावाला में 57, चेंचाला में 54, चौमूं में 53, सांगानेर में 47, बांसवाडा के लोहारिया में 51 और भरतपुर के डीग में 82 एमएम बारिश दर्ज की गई है। रविवार से जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में बारिश का दौर कमजोर होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : weather update कालीसिंध और भीम सागर बांध के एक-एक गेट खोले, 5 दिन होगी अच्छी बारिश

Published on:
06 Aug 2022 07:21 pm