जयपुर

Weather Update : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मौसम पलटा अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Weather Update : मौसम विभाग के नए Update के अनुसार राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिस वजह से मौसम पलट गया है। संभावना है कि अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

less than 1 minute read
Weather Update Western Disturbance Active in Rajasthan Mausam has Changed Now Severe Cold

Weather Update : प्रदेश का मौसम अचानक पलट गया है। मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिस वजह से मौसम में एक बार फिर परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस परिवर्तन से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पडेगी। सुबह शाम घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

कई जिलों में छाया रहा बुधवार को कोहरा

बीते 24 घंटे में जयपुर, सीकर, कोटा, दौसा, अलवर, अजमेर सहित कई जिलों में बुधवार को कोहरा छाया रहा। मौसम सर्द बना रहा। इसके चलते लोग गर्म कपड़ों में लदे नजर आए।

सर्वाधिक अधिकतम तापमान पाली में दर्ज किया गया

राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क है। राज्य में कहीं कहीं पर शीत लहर लहर दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पाली में 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर;सीकर में दर्ज किया गया।

शीतलहर के असर से तापमान में गिरावट जारी

राजस्थान के के कई जिलों में शीतलहर के असर से तापमान में गिरावट का दौर जारी है। दिन का पारा माइनस और जीरो डिग्री तक जा रहा है। राज्य में बुधवार को 9 शहरों में रात का पारा 5 डिग्री से कम रहा। इसके अलावा चार शहरों में रात का पारा दो डिग्री से कम रहा।

Updated on:
19 Dec 2024 12:05 pm
Published on:
19 Dec 2024 11:23 am