जयपुर

Bhairav Battalion : भैरव बटालियन क्या है? जयपुर में सेना दिवस परेड में रही आकर्षण का केंद्र

Bhairav Battalion : जयपुर में सेना दिवस परेड में भैरव बटालियन आकर्षण का केंद्र बनी रही। भैरव बटालियन का नाम सुनकर देश दुश्मन ​कांप जाते हैं। जानें क्या है भैरव बटालियन?

less than 1 minute read
जैसलमेर के लोंगेवाला में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भैरव बटालियन और अश्विनी प्लाटून के संग। फाइल फोटो - ANI

Bhairav Battalion : जयपुर में सेना दिवस परेड में भैरव बटालियन आकर्षण का केंद्र बनी रही। भैरव बटालियन का नाम सुनकर देश के दुश्मन ​कांप जाते हैं। भारतीय सेना ने भगवान शिव के रौद्र रूप के प्रतीक भैरव के नाम से एक नई बटालियन तैयार की। जिसका भैरव बटालियन नाम दिया गया है। भैरव बटालियन चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं के साथ-साथ देश के भीतर किसी भी ऑपरेशन को अंजाम देने में सक्षम है।

भैरव बटालियन के प्रतीक पर लिखा है अदृश्य और अदम्य। करीब 250 सैनिकों की इस टीम में इंफेंट्री, आर्टिलरी, एयर डिफेंस, सिग्नल और अन्य सपोर्ट यूनिट्स के जवान शामिल हैं। बताया जा रहा है कि भैरव बटालियन के जवान खासतौर पर सीमा के संवेदनशील सेक्टरों, जैसे राजस्थान, जम्मू, लद्दाख और नॉर्थ-ईस्ट में तैनात रहेंगे।

ये भी पढ़ें

Hirapura Bus Terminal : जयपुर की जनता को मिलेगा बड़ा तोहफा, हीरापुरा बस टर्मिनल आज से होगा शुरू, जानें क्या होंगे फायदे

भैरव बटालियन की खासियतें

क्लोज कॉम्बैट के लिए AK-203 हथियार।
1500 मीटर तक निशाना साधने वाले स्नाइपर।
लंबी दूरी वाले रॉकेट लॉन्चर।

भैरव का प्रतीक चिन्ह व आदर्श वाक्य

कोबरा की तस्वीर के साथ भैरव, अदृश्य, अदम्य लिखा है। इस बटालियन का आदर्श वाक्य है - अभयम् भैरव। साथ ही इसके जवान "राजा रामचंद्र की जय", "बोले सो निहाल, सत श्री अकाल" जैसे नारे लगा कर टीम का उत्साह बढ़ाते हैं।

हरफनमौला है भैरव बटालियन

ताकत में नई तकनीक जोड़कर भैरव बटालियन को अभी कुछ महीने पहले ही तैयार किया गया था। यह हथियार चलाने के साथ-साथ ड्रोन ऑपरेशन, संचार व्यवस्था, मेडिकल इमरजेंसी, एक्सप्लोसिव डिस्पोजल और डिजिटल वॉरफेयर में माहिर है। नई ट्रेनिंग, नए जोश और आत्मविश्वास से लैस भैरव बटालियन से भारत की सुरक्षा और मजबूत होगी।

सेना की 25 बटालियन बनाने की योजना

भारतीय सेना ने भैरव सेना की 25 बटालियन बनाने की योजना बनाई है। अभी 15 भैरव बटालियन तैयार हैं।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics : महेंद्रजीत सिंह मालवीया का बड़ा बयान, चुनाव मैं नहीं..भाजपा पार्टी हारी थी, जानें और क्या कहा?

Published on:
15 Jan 2026 02:19 pm
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर