जयपुर

दिल्ली का सीएम कौन बनेगा? प्रेमचंद बैरवा ने किया खुलासा, बोले- ये लेंगे फैसला

Who will become Delhi CM : दिल्ली का सीएम कौन बनेगा? इस सवाल के जवाब में राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि यह तीनों चुनेंगे दिल्ली सीएम। जानें किनका नाम बताया।
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2025, 2:55 PM IST
Premchand Bairwa

Who will become Delhi CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट आने के बाद अब हर तरफ सिर्फ एक ही सवाल है कि दिल्ली का सीएम कौन बनेगा? दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से जब पत्रकारों ने यह सवाल पूछा कि अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि दिल्ली का सीएम और सरकार का मुखिया कौन होगा? इस पर राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने इसका खुलासा किया।

दिल्ली की जनता को जनादेश के लिए बधाई

राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में और उनके विजन को पूरा करने के लिए दिल्ली की जनता ने जो जनादेश दिया है, उसके लिए मेरी तरफ से उन्हे बहुत-बधाई। आम आदमी पार्टी ने 11 साल में दिल्ली को बहुत पीछे रखने का काम किया और कांग्रेस वहां शून्य है। कांग्रेस कुछ कर नहीं सकी।

अच्छा मुख्यमंत्री चुना जाएगा

राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा तो अब वहां भाजपा की सरकार बनेगी और अच्छा मुख्यमंत्री चुना जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जो भी फैसला लेंगे, वह दिल्ली के लिए बहुत अच्छा होगा।

राजस्थान का अच्छा बजट आएगा

राजस्थान के बजट पर उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने राजस्थान के हर वर्ग के लोगों से मुलाकात की है और उनकी राय ली है, इसलिए उन सभी को देखने के बाद एक अच्छा बजट आएगा, यह राजस्थान के उत्थान और विकास के लिए होगा। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा पर दो बड़े विभाग हैं।

भाजपा को 48 सीटें मिलीं

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटें हैं। भाजपा को 70 में से 48 सीटें मिलीं। वहीं AAP सिर्फ 22 पर सिमट गई। कांग्रेस इस चुनाव में भी जीरो रही।

Updated on:
11 Feb 2025, 2:55 PM IST
Published on: