5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ramjal Setu Link Project : चम्बल और ब्राह्मणी नदी के बाढ़ के पानी से भरेगा बीसलपुर बांध

Rajasthan News : रामजल सेतु लिंक परियोजना के तहत चम्बल और सहायक नदी ब्राह्मणी के बाढ़ के पानी से टोंक के बीसलपुर बांध को भरने की कवायद शुरू हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 11 Feb 2025, 12:14 PM IST

Rajasthan Chittorgarh Ramjal Setu Link Project Chambal and Brahmani River Flood Water Filled Bisalpur Dam

Rajasthan News : रामजल सेतु लिंक परियोजना के तहत चम्बल और सहायक नदी ब्राह्मणी के बाढ़ के पानी से टोंक के बीसलपुर बांध को भरने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को रावतभाटा में चम्बल पर बने राणा प्रतापसागर के सेडल बांध से प्रस्तावित कैरियर चैनल की जगह का अवलोकन किया। उन्होंने योजना का प्रजेंटेशन देखा और अधिकारियों से योजना पर जल्द अमल करने के निर्देश दिए।

126.3 किलोमीटर बनेगा लम्बा चैनल

करीब 8 हजार 300 करोड़ की इस परियोजना के तहत राणा प्रताप सागर के सेडल डेम से जहाजपुर तहसील के रजवास गांव तक 126.3 किलोमीटर लम्बा चैनल बनाया जाएगा। यहां पानी को बनास नदी में डाला जाएगा। चम्बल नदी और ब्रह्माणी नदी के बाढ़ सुरक्षा प्रबंधन के साथ बरसाती पानी के कुछ हिस्से को बीसलपुर तक पहुंचाने लिए परियोजना बनाई गई है।

भीलवाड़ा को भेजेंगे पीने का पानी

परियोजना के तहत रावतभाटा के पास श्रीपुरा में ब्राह्मणी नदी पर बांध बनेगा। इसकी कुल लम्बाई 3200 मीटर है। बांध बनने के बाद भीलवाड़ा को पानी भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें :1 मार्च से किशनगढ़-अहमदाबाद हवाई सेवा होगी शुरू, मार्बल एसोसिएशन देगा प्रत्येक यात्री को 1000 रुपए, जानें क्यों

18 किलोमीटर लंबी टनल बनेगी

पानी पहुंचाने के लिए मुकुंदरा टाइगर रिजर्व अभयारण्य में 13 किलोमीटर लम्बी तथा दो स्थानों पर ढाई और दो किलोमीटर लम्बी सुरंग बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें :खाद्य सुरक्षा योजना का अलर्ट, 28 फरवरी ‘गिवअप’ की अंतिम डेट, अजमेर में 2460 ने लिए नाम वापस

मंदिरों ने भारतीय परंपराओं और मूल्यों को किया संरक्षित

चित्तौड़गढ़। सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मातृकुंडिया में पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर कहा कि मंदिरों ने भारतीय परंपराओं, संस्कृति और मूल्यों को संरक्षित किया है। जाट समाज की ओर से आयोजित समारोह मेें उन्होंने कहा कि मंदिर आस्था के प्रतीक होने के साथ ही हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना के भी प्रमुख केंद्र हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ‘विकास भी और विरासत भी’ की अवधारणा के साथ देश में विकास के साथ विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, सहकारिता राज्यमंत्री गौतम दक, सांसद सीपी जोशी आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़