जयपुर

Jaipur : विधवा महिला से बलात्कार और वीडियो बनाने का आरोप, कुछ समय पहले हुई थी पति की मौत तो इस बात का दिया झांसा

Widow Rape Case: विधवा पेंशन चालू करवाने का झांसा देकर एक विधवा से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने नशीली ड्रिंक पिलाकर पीड़िता से बलात्कार किया।
less than 1 minute read
Nov 13, 2025
Rajasthan-Police
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Rape And Threat Case Of Rajasthan: जयपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक युवक ने विधवा महिला की पेंशन चालू करवाने का झांसा देकर बलात्कार किया। आरोपी महिला का परिचित बताया जा रहा है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेंशन चालू करवाने का दिया झांसा

नारायण विहार थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इस दौरान उसकी जान-पहचान एक युवक से हुई, जिसने महिला से कहा कि वह उसकी विधवा पेंशन शुरू करवाने में मदद कर सकता है। आरोपी ने इसी बहाने महिला का विश्वास जीत लिया।

नशीली ड्रिंक पिलाकर किया बलात्कार

महिला ने बताया कि अप्रेल महीने में आरोपी उससे मिलने गोल्यावास, मानसरोवर आया था। वहां उसने पहले महिला को कोल्ड ड्रिंक दी और फिर कचौरी खाने को दी। कुछ देर बाद महिला को चक्कर आने लगे और वह अचेत हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।

वीडियो बनाकर दी धमकी

रिपोर्ट के अनुसार महिला के बेहोश होने पर आरोपी ने न सिर्फ बलात्कार किया बल्कि उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में जब महिला को होश आया तो आरोपी ने उसे धमकाया कि यदि उसने किसी को बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर नारायण विहार थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
26 May 2026 12:01 pm
Published on:
13 Nov 2025 08:07 am