जैसलमेर

राजस्थान में चल रही Housefull 4 फिल्म शूटिंग के बीच हुआ बड़ा हादसा, जॉनी लीवर को गिरने से आई कमर में चोट

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Sep 17, 2018
Feature image

जैसलमेर ।

राजस्थान में चल रही फिल्म हॉउसफुल 4 की शूटिंग के बीच बड़ी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार जैसलमेर में हॉउसफुल 4 की शूटिंग में बड़ा हादसा हुआ है। फिल्म में काम कर रहे मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की तबियत बिगड़ने की खबर है।

जैसलमेर में हॉउसफुल 4 की शूटिंग में हादसा हुआ है बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग में जॉनी लीवर को चोटें आई है। जॉनी लीवर के नीचे गिरने से कमर में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया है और वहां उनका एक्सरे करवाया करवाया है। फिलहाल जॉनी होटल में आराम कर रहे हैं। उन्होंने इलाज के तुरंत बाद होटल ले जाया गया है।

बता दें कि जैसलमेर की होटल सुर्यागढ़ में Housefull 4 फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही जॉनी लीवर के नीचे गिरने की खबर है जिससे उनकी कमर में चोट आई है।

आपको बता दें कि निर्देशक साजिद खान की हाउसफुल सीरीज की चौथी फिल्म Housefull 4 की शूटिंग जैसलमेर में चल रही है। फि़ल्म शूटिंग को लेकर बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार, बॉबी देओल और रितेश देशमुख शूटिंग के सिलसिले में इन दिनों जैसलमेर आए हुआ हैं। जैसलमेर में फिल्म का एक माह लम्बा शूटिंग शेड्यूल तय किए जाने की जानकारी भी है। साजिद खान ने सम मार्ग स्थित होटल के साथ कुछ आउटडोर लोकेशन पर भी फिल्म के सीन फिल्माए जाएंगे।

साजिद खान निर्देशन में बन रही Housefull 4 फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है। साथ ही फिल्म में बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कीर्ति सेनन, पूजा हेगड़े, चंकी पांडे, नाना पाटेकर, बमन ईरानी और जॉनी लीवर भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 4 अक्टूबर तक जैसलमेर में चलने की जानकारी है।

Published on:
17 Sept 2018 04:24 pm