10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भागवत कथा व जम्भाणी हरिकथा संपन्न,रामस्नेही संत रामरसायन महाराज ने किया यह आह्वान

गत एक सप्ताह से भवानीप्रोल स्थित रामद्वारे में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन हुआ।
2 min read
Google source verification
jaisalmer

भागवत कथा व जम्भाणी हरिकथा संपन्न,रामस्नेही संत रामरसायन महाराज ने किया यह आह्वान

पोकरण. गत एक सप्ताह से भवानीप्रोल स्थित रामद्वारे में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रवचन करते हुए रामस्नेही संत रामरसायन महाराज ने भागवत कथा के वाचन व श्रवण से होने वाले लाभ, परिक्षित मोक्ष, अजामिल उद्धार, अवधूतोपाख्यान सहित प्रसंगों पर प्रवचन किए तथा लोगों से भागवत कथा में बताए धर्म के मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल करने का आह्वान किया। रामद्वारे से एक शोभायात्रा निकाली गई, जो भवानीप्रोल, चौधरियों की गली, गणेश मार्केट, सदर बाजार होते हुए चारभुजा मंदिर पहुंची। यहां भागवत कथा की पूजा-अर्चना की गई।
मदासर (पोकरण). गांव के जम्भेश्वर भगवान मंदिर में गत सात दिनों से चल रही जम्भाणी हरिकथा रविवार को संपन्न हुई। इस अवसर पर संत भागीरथदास शास्त्री महाराज, संत रामाचार्य महाराज, रोहितांश महाराज सहित संतों ने प्रवचन करते हुए जम्भेश्वर भगवान के बताए मार्गों पर चलने, जीवमात्र की रक्षा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संत भागीरथदास शास्त्री के सानिध्य में पाहळ कार्यक्रम का आयोजन कर 120 शब्द का पाठ किया गया। इसी प्रकार यज्ञ किया गया। जिसमें यहां आए सभी श्रद्धालुओं ने अपनी ओर से आहुतियां दी।

चाही गई विभागीय सूचना तत्काल एनआईसी में भिजवाने के निर्देश
जैसलमेर. चाही गई विभागीय सूचना तत्काल एनआइसी में भिजवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा गया है। निर्वाचन विभाग जैसलमेर की ओर से कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारी एवं कार्मिकों की निर्धारित प्रपत्र में डाटा तैयार कर तत्काल निर्धारित प्रपत्र में निर्वाचन बाबत पूर्ण सूचना चाही गई है, जो अभी तक कई आहरण-वितरण विभागीय अधिकारियों ने संबंधित पोर्टल पर फीड कर विज्ञान भवन जैसलमेर (एनआईसी) में प्रेषित नहीं की है, उसे अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। मुख्य आयोजना अधिकारी जैसलमेर डॉ. बीएल मीना ने ऐसे विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे आगामी चुनाव कार्यो की महत्ता को समझते हुए चाही गई सूचना निर्धारित प्रपत्र में अपडेट की जाकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी कार्यालय में शीघ्र तैयार कर भिजवाने को कहा है। गौरतबल है कि अन्यथा यह निर्वाचन संबंधी सूचना समय रहते नहीं भेजने वाले आहरण-वितरण अधिकारियों के समस्त प्रकार के विभागीय विपत्र ट्रेजरी द्वारा ऑनलाइन पारित नहीं किए जा सकेंगे।