11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस वन-विभाग डीडीपी जैसलमेर की रेंज जैसलमेर की ओर से भारती ठीकाणा, गजरूपसागर परिसर में आयोजन किया गया। पोकरण. स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
2 min read
Google source verification
jaisalmer

अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

जैसलमेर. अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस वन-विभाग डीडीपी जैसलमेर की रेंज जैसलमेर की ओर से भारती ठीकाणा, गजरूपसागर परिसर में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीमा जन कल्याण छात्रावास के छात्रों, वन विभाग के स्टाफ एवं किषनघाट गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी भागीदारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल भारती महाराज ने की। कार्यक्रम में ठीकाणा परिसर में पौधारोपण एवं श्रमदान कार्य किया। मठाधीश बाल भारती महाराज ने विश्व की जलवायु परिवर्तन से आने वाले समय में प्रकृति पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे की आशंका जताई। उन्होंने पारम्परिक ऊर्जा स्त्रोतों से निकलने वाली असीमित जहरीली गैसों के उत्सर्जन को समयबद्ध रूप में वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों की ओर निर्भरता बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी जगदीशराम विश्नाई ने पृथ्वी के चारों के वायुमण्डल की अलग-अलग परतों की विस्तार से जानकारी दी और ओजोन परत के संरक्षण को पृथ्वी के अस्तित्व के लिए अनिवार्य एवं पृथ्वी के जीव-जुन्तुओं एव मानव जाति के लिए ईश्वर का वरदान बताया। क्योंकि ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणों विशेषकर पराबैंगनी किरणों से हमारा बचाव करती है। औद्योगिक प्रगति, अनियत्रित पारम्परिक ऊर्जा स्त्रोतो विशेषकर पैट्रोलियम प्रदार्थो का उपयोग एवं क्लोरोफ्लोरो कार्बन के उत्सर्जन से ओजोन परत को गंभीर क्षति हो रही है। ओजोन परत के क्षरण से त्वचा संबंधी बीमारियों, आंखों के मोतियाबिंदु एवं कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों के साथ-साथ मानव जाति के आनुवांशिक गुणों में प्रभाव पड़ रहा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी इगांनप- स्टेज-द्वितीय ने पृथ्वी पर ग्रीन कवर बढ़ाने व खासतौर से रेगिस्तान में वृहत स्तर पर पौधरोपण करने की जरूरत पर बल दिया। कार्यक्रम में पुरुषोतम, कल्याणराम आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन रेंज स्टॉफ जेठाराम, मुरली मनोहर छंगाणी, गिरधारीराम एवं लखपतसिंह ने किया। अंत में वनपाल भोमाराम ने आभार जताया। इसी प्रकार वन-विभाग डी.डी.पी. जैसलमेर की रेंज डाबला राजकीय आदर्ष उच्च माधमिक विद्यालय डाबला में अंतरराष्ट्रीय परत संरक्षण दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन-विभाग डाबला के क्षेत्रीय वन अधिकारी मंगलाराम शर्मा, प्रधानाचार्य राजेश कुमार व्यास, पूर्व सरपंच कल्याणसिंह झाला एवं वन विभाग रेंज स्टाफ व लगभग 300 स्कूली विधार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत से पहले ओजोन परत संरक्षण दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार व्यास और स्कूल व्याख्याता भैराराम लीलड़ ने ओजोन परत क्षरण के कारण व उसके निवारण की जानकारी दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी डाबला मंगलाराम शर्मा ने प्रदूषण को रोकने, अधिकाधिक पौधारोपण करने और प्रकृति से छेड़-छाड़ नहीं करने पर ओजोन परत संरक्षण किया जा सकता है, पर प्रकाश डाला। विद्यालय परिसर में इस अवसर पर वन-विभाग रेंज डाबला स्टाफ की ओर से पौधरोपण कर ओजोन परत संरक्षण का संदेश दिया। चित्रकला प्रतियोगिता प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

मनाया ओजोन परत संरक्षण दिवस
पोकरण. स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी केसाराम पोकरण, हीराराम लाठी, मोहनराम छायण, प्रधानाचार्य कन्हैयालाल छंगाणी, वनपाल श्यामसुंदर छंगाणी के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चित्रकला, वाद विवाद व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध में गोविंद राठी ने प्रथम, आयुषी छंगाणी ने द्वितीय व प्रेरणा छंगाणी ने तृतीय तथा चित्रकला में लक्ष्मण पुरोहित ने प्रथम, उर्मिला चौहान ने द्वितीय व झबरसिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार वाद विवाद प्रतियोगिता में सिद्धार्थ चारण ने प्रथम, पूर्णा पालीवाल ने द्वितीय, भास्कर शर्मा व सलीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।