जैसलमेर

Jaisalmer: टांके से पानी भर रही बच्ची का पैर फिसला, बचाने के लिए मामा की बेटी कूदी, दोनों की डूबकर मौत

जैसलमेर के लोहटा गांव में खेत के पानी के टांके में गिरने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। बहन फिसली, मामा की बेटी बचाने गई, लेकिन दोनों डूब गईं। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 11:19 AM IST
Jaisalmer
टांके में डूबकर मौत (पत्रिका फाइल फोटो)

Jaisalmer: जैसलमेर जिले के लाठी थाना क्षेत्र के लोहटा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को शोक में डाल दिया। खेत में पानी के टांके में गिरने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई।


यह हादसा तब हुआ, जब बहन टांके में पानी भरने के दौरान फिसल गई। उसकी मदद करने के लिए मामा की बेटी भी टांके में कूद गई, लेकिन दोनों बच्चियों की किसी तरह बच नहीं पाईं।


चल रही थी त्योहार की तैयारियां


हादसे के समय गांव में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं। बच्चों की मौत से पूरे परिवार और गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि टांके में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक दोनों बच्चियां पानी में डूब चुकी थीं। स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा।

परिजनों का बुरा हाल


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चियों के परिवार में मातम का माहौल है। गांव में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गांववालों को हादसे से बचाव के लिए सतर्क रहने की हिदायत दी है।

Updated on:
4 Sep 2025, 11:19 AM IST
Published on: