जैसलमेर

Jaisalmer : जैसलमेर में प्लॉट विवाद में पहले हुआ झगड़ा, फिर दोनों पक्षों में हुई चाकूबाजी, 3 घायल, एक का सिर फूटा

Jaisalmer : जैसलमेर के सदर थाना क्षेत्र के सांवला गांव में रविवार को प्लॉट विवाद को लेकर अचानक हिंसक झड़प हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में चाकूबाजी होने लगी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
2 min read
Jaisalmer Sanwala plot dispute Two sides clashed knife fight three injured
Jaisalmer : घायल को जोधपुर ले जाती एम्बुलेंस। फोटो पत्रिका

Jaisalmer : जैसलमेर के सदर थाना क्षेत्र के सांवला गांव में रविवार को प्लॉट विवाद के चलते तनाव हो गया। एक प्लॉट को लेकर लंबे समय से दो पक्षों में विवाद चल रहा था। आज यह विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई इसके बाद चाकूबाजी शुरू हो गई। वारदात में 3 लोग घायल हो गए, इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। घटना में घायल पदम सिंह (50 वर्ष) पुत्र सूरत सिंह, देरावर सिंह (24 वर्ष) पुत्र प्रताप सिंह और दूसरे पक्ष के नरपत सिंह (30 वर्ष) पुत्र भीम सिंह को उपचार के लिए राजकीय जवाहर चिकित्सालय लाया गया। पदम सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे आगे के उपचार के लिए जोधपुर रेफर कर दिया। अन्य दोनों घायलों का उपचार जवाहर चिकित्सालय में चल रहा है।

पुराने प्लॉट विवाद की तपिश में कहासुनी ने बढ़ाया टकराव

जानकारी के अनुसार जैसलमेर के सदर थाना क्षेत्र के सांवला गांव में प्लॉट को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बातचीत के दौरान शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में तीखी बहस में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई। अचानक हुई झड़प से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आस-पास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। जब मामला नहीं संभाला तो मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाई।

Jaisalmer : जानकारी लेती हुई पुलिस। फोटो पत्रिका

पूरे मामले की जांच कर रही है पुलिस - सीओ सिटी

सीओ सिटी रूप सिंह इंदा ने बताया कि सांवला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई है। दोनों पक्षों के घायल लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
09 Aug 2026 04:58 pm
Published on:
09 Aug 2026 04:56 pm