जालौन

जालौन में दर्दनाक घटना: महिला और पुलिस पर गंभीर आरोप लगा युवक नदी में कूदा

Jalaun News: जालौन में एक युवक ने यमुना नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके पहले उसने बताया कि मोहल्ले की रहने वाली महिला ने उसके ऊपर छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा लिखवाया है। पुलिस भी परेशान कर रही।
2 min read
• •
May 10, 2026
मृतक की फाइल फोटो, फोटो सोर्स- परिजन
फोटो सोर्स- परिजन

A youth committed suicide by jumping into river in Jalaun: जालौन में हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने यमुना नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। नदी में छलांग लगाने के पहले उसने आत्महत्या का कारण बताया है। युवक ने बताया कि मोहल्ले की रहने वाली महिला को उसने भाभी कह‌ दिया तो उसने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस ने समझौते के लिए रिश्वत की मांग की। जेल जाने और भविष्य बर्बाद होने के डर से वह नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे रहा है। नदी में शव उतराता देख मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और जांच पड़ताल की। बताया गया कि शव करीब 2 दिन पुराना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कालपी थाना क्षेत्र की है। ‌

भाभी कहने पर महिला ने लिखाया छेड़छाड़ का मुकदमा

उत्तर प्रदेश के जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र निवासी लोकेंद्र अहिरवार ने यमुना नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। छलांग लगाने के पहले उसने आत्महत्या करने का कारण बताया। जिसमें उसने बताया कि उसने लक्ष्मी नाम की महिला को भाभी कह दिया। इस पर उन्होंने थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर दिया।

जैसे मैं जा रहा हूं, वैसे कोई दूसरा न जाए

लोकेंद्र ने पूछा कि क्या भाभी कहने से कोई छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवा सकता है। इसके साथ ही, उसने कहा कि उसकी जिंदगी के 5-10 साल जेल में निकल जाएंगे, तो फिर क्या बचेगा? उसने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि जैसे वह जा रहा है, वैसे कोई दूसरा युवक न जाने पाए।

क्या कहते हैं परिजन?

परिजनों ने बताया कि मोहल्ले की रहने वाली लक्ष्मी नाम की महिला के साथ बीते गुरुवार को उनके बेटे के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद उसने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने छेड़छाड़ के मुकदमे को खत्म करने के लिए लाख 8‌ लाख रुपए की मांग की गई।‌

क्या कहती है पुलिस?

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। शव को नदी से बाहर निकाला गया। शव को दो दिन पुराना बताया गया। कदौरा थाना पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Updated on:
11 May 2026 04:55 pm
Published on:
10 May 2026 05:24 pm
Also Read
View All
जालौन में शासन से कारण बताओ नोटिस: IAS रिंकू सिंह राही ने लिखा- नहीं मालूम था DM साहब के दिमाग में इतनी बड़ी योजना

जालौन: नगर पालिका में छापा मारने को लाइव दिखाना पड़ा महंगा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट IAS रिंकू सिंह से मांगा गया जवाब

जालौन में भारी बारिश से फसलों को काफी नुकसान: किसान यूनियन की प्रशासन से मांग, 25 प्रतिशत की मिले तत्काल मदद

जालौन: बुर्का में हिंदू लड़कियों का आपत्तिजनक गाने पर डांस, हिंदू संगठन ने दोषियों पर की कार्रवाई की मांग

IAS Rinku Singh Rahi: उठक-बैठक से लेकर ब्लॉक प्रमुख विवाद तक, IAS रिंकू सिंह राही का विवादों से रहा है पुराना नाता, अब यूपी की नौकरशाही पर उठाए सवाल