जालोर

Jalore: ‘खाकी’ का कारनामा, बजरी से भरे ट्रेक्टर को छोड़ने और मंथली वसूली का ऑडियो वायरल, कांस्टेबल आरोपी

बजरी माफियाओं से कथित सांठगांठ का एक मामला सामने आया है, जिसमें सुंधा माता चौकी के कांस्टेबल का उगाही से जुड़ा ऑडियो वायरल हुआ है।

3 min read
Jan 12, 2026
gravel mafia, gravel mafia in Jalore, gravel mafia in Rajasthan, recovery from gravel mafia, audio viral, constable audio viral, constable audio viral in Jalore, constable audio viral in Rajasthan, बजरी माफिया, बजरी माफिया इन जालोर, बजरी माफिया इन राजस्थान, बजरी माफिया से वसूली, ऑडियो वायरल, कांस्टेबल ऑडियो वायरल, कांस्टेबल ऑडियो वायरल इन जालोर, कांस्टेबल ऑडियो वायरल इन राजस्थान
जसवंतपुरा पुलिस थाना। फोटो- पत्रिका

जालोर। जसवंतपुरा थाना क्षेत्र एक बार फिर बजरी माफियाओं से सांठगांठ के आरोपों को लेकर चर्चा में है। इस बार आरोप सुंधा माता चौकी के कांस्टेबल भंवरलाल विश्नोई पर लगाए गए हैं। कांस्टेबल का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अवैध बजरी परिवहन करने वाले एक व्यक्ति के साथ बजरी परिवहन की छूट के एवज में उगाही को लेकर बातचीत हो रही है।

बताया जा रहा है कि यह ऑडियो कुछ दिन पुराना है। ऑडियो के अनुसार अवैध बजरी परिवहन के मामले में कांस्टेबल की ओर से एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया था, जिसके बाद 10 हजार रुपए में ट्रैक्टर छोड़ने की बात तय हुई। बताया जा रहा है कि संबंधित चालक ने बाद में यह राशि नहीं दी। ऑडियो में कथित कांस्टेबल इस राशि को लेकर नाराजगी जताते हुए बातचीत कर रहा है।

जसवंतपुरा थानाधिकारी हो चुके निलंबित

बजरी माफियाओं से पुलिस की सांठगांठ का यह पहला मामला नहीं है। वर्ष 2020 में जसवंतपुरा थानाधिकारी साबिर मोहम्मद का एक महिला के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। करीब 6 मिनट के इस ऑडियो के चलते उन्हें निलंबित होना पड़ा था। ऑडियो में साबिर महिला को बार-बार दोस्ती के लिए दबाव डालते हुए सुनाई दे रहे थे।

साथ ही बजरी का ट्रैक्टर दिन में भिजवाने की बात और महिला को 5 मिनट के लिए घर आने का ऑफर भी दिया गया था। थानाधिकारी व महिला के बीच 6 मिनट 54 सेकंड की बातचीत के दो ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। तत्कालीन एसपी श्यामसिंह चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साबिर को तत्काल निलंबित कर दिया था।

2 मिनट 46 सेकंड का यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कांस्टेबल- कहां मिलोगे, काम है?
व्यक्ति- आप कहां मिलोगे, काम है।
कांस्टेबल- मैं कागमाला हूं।
व्यक्ति- मुझे आधा घंटा लगेगा। आप फोन तो करो जयसिंह को, वो नहीं देगा तो मैं पैसे दूंगा।
कांस्टेबल- तुम आ जाओ, तुम्हारे फोन से ही उसे बात कर लेंगे। तुम उसे बोल देना कि मुझे बीच में क्यों लिया, जब नहीं देने थे।
व्यक्ति- मैंने तो राजू को बोल दिया, जयसिंह को भी बोल दिया। वो बोल रहा था कि मेरे से 10 हजार मांगे। मैंने कहा 10 हजार तो नहीं मांगे। दूसरे तो नहीं मांगे। मैंने कहा वो तो मैं दे दूंगा। यह भी कहा कि तुमने नहीं कहा होता तो ट्रैक्टर नहीं छुड़वाता।


कांस्टेबल- पिछले महीने और इस महीने दोनों के बाकी है, अपशब्द बोलते हुए बोले कि देने पड़ेंगे। नहीं देंगे तो कहां जाएंगे।
व्यक्ति- मैंने तो कह दिया हाथों-हाथ मामला निपटाओ।
कांस्टेबल- ठीक है, फटाफट कागमाला आओ।
व्यक्ति- आप अब उससे 10 ही मांगना, वरना उसे लगेगा 5 हजार में ही मामला निपटता। वन्नेसिंह ने मांगे हैं 10 हजार।
कांस्टेबल- मैंने 10 का ही बोला है। किसने बोला 5 का? उसने कहा 5 आपके खाते में करता हूं। मैंने मना कर दिया। नहीं करने 5 मेरे खाते में। मैं न तो स्केनर भेजूं और 5 हजार नहीं करने मेरे खाते में।
व्यक्ति- उस दिन दिनेशजी भीनमाल वालों के सामने भी वहीं बात हुई। उन्होंने कहा कि मैं वन्नेसिंह के ट्रैक्टर पर चढ़ा और उतर गया। राजू ने आपको दिए या नहीं?


कांस्टेबल- राजू तो फोन ही नहीं उठा रहा। तुम आओ, बात करते हैं। फिर तुम सिफारिश मत करना।
व्यक्ति- मैं तो खुद दुखी हूं, मेरे तो खुद के तीन-चार बार पकड़ लिए।
कांस्टेबल- वो तो ठीक है, लेकिन तुम बीच में नहीं होते तो उस दिन लकड़ डाल देता उनके। मेरा क्या बिगाड़ देता वो।
व्यक्ति- ठीक है, आधे घंटे में आता हूं।


कांस्टेबल- मुझे तो लगता है कि तुम ही गड़बड़ कर रहे हो।
व्यक्ति- नहीं, मैं गड़बड़ क्यों करूंगा भंवरजी। मेरे बच्चे की सौगंध।
कांस्टेबल- नहीं दे तो बात को क्लियर करवाओ। फिर वो कहां जाएगा।
व्यक्ति- मैं आपको आमने-सामने बात करवा दूंगा।
कांस्टेबल- नहीं दे रहा है तो तुम बीच में थे…

यह वीडियो भी देखें

इन्होंने कहा

ऑडियो के बारे में जानकारी मिली है। उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। मामले की जांच करवाई जा रही है। ऑडियो कब का है, यह भी जांचा जा रहा है।

  • गुमानसिंह भाटी, थानाधिकारी, जसवंतपुरा

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl

Published on:
12 Jan 2026 03:58 pm