जालोर

जालोर पंचायतीराज चुनाव: अनारक्षित, OBC, SC या ST? यहां देखें प्रधान और वार्ड की आरक्षण लिस्ट

जालोर में पंचायतीराज चुनाव 2026 के लिए आरक्षण लॉटरी पूरी हुई। 14 पंचायत समितियों के प्रधान पदों में सामान्य, महिला, OBC, SC और ST आरक्षण तय हुआ। जिला परिषद के 43 वार्डों और पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों का आरक्षण भी निर्धारित किया गया।
6 min read
Sep 23, 2026
jalore panchayat election reservation lottery
Jalore Panchayat Election Reservation Lottery (Patrika Photo)

Jalore Panchayati Raj Election 2026: जालोर जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत पंचायत समिति जालोर, आहोर, सायला, भीनमाल, सांचौर, रानीवाड़ा, जसवंतपुरा, बागोड़ा, चितलवाना, सरनाऊ, भादरूणा, भाद्राजून, उम्मेदाबाद और सरवाना के प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए आरक्षण निर्धारित करने के लिए लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

पंचायत समितिवार प्रधान के लिए आरक्षण

पंचायत समिति जालोर- सामान्य महिला
पंचायत समिति आहोर- सामान्य
पंचायत समिति सायला- सामान्य
पंचायत समिति जसवंतपुरा- ओबीसी
पंचायत समिति भीनमाल- सामान्य महिला
पंचायत समिति रानीवाड़ा- सामान्य महिला
पंचायत समिति बागोड़ा- ओबीसी महिला
पंचायत समिति सांचौर- सामान्य
पंचायत समिति चितलवाना- सामान्य महिला
पंचायत समिति सरनाऊ- एसटी
पंचायत समिति भादरूणा- सामान्य महिला
पंचायत समिति भाद्राजून- एससी महिला
पंचायत समिति उम्मेदाबाद- एससी
पंचायत समिति सरवाना- एससी

जिला परिषद सदस्यों का वार्डवार आरक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया के तहत जिला परिषद जालोर के कुल 43 वार्डों में से अनारक्षित वार्ड 4, 5, 6, 13, 20, 24, 26, 30, 31, 37 एवं 42, अनारक्षित महिला वार्ड 7, 12, 14, 16, 17, 28, 29, 32, 33, 35 एवं 36, ओबीसी आरक्षण वार्ड 2, 3, 18, 25 एवं 43, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 1, 8, 15 एवं 22 में निर्धारित हुआ। वहीं, एससी आरक्षण के तहत वार्ड 10, 11, 40 एवं 41 तथा एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 9, 19, 38 एवं 39 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 21 एवं 34 तथा एसटी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 23 एवं 27 निर्धारित हुए।

पंचायत समिति जालोर में आरक्षण की स्थिति

पंचायत समिति जालोर के लिए प्रधान पद का आरक्षण सामान्य महिला वर्ग के लिए है। पंचायत समिति सदस्यों के रूप में कुल 23 वार्डों में से अनारक्षित वार्ड 11, 14, 15, 16 एवं 23, अनारक्षित महिला वार्ड 5, 10, 12, 13, 20, 21 एवं 22, ओबीसी आरक्षण वार्ड 1 एवं 9, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 8 में निर्धारित हुआ। वहीं, एससी आरक्षण के तहत वार्ड 4, 6 एवं 19, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 7 एवं 17 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 2 एवं 3 तथा एसटी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 18 निर्धारित हुआ।

पंचायत समिति आहोर में आरक्षण की स्थिति

पंचायत समिति आहोर के लिए प्रधान का पद सामान्य है। पंचायत समिति सदस्यों के कुल 17 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 1, 4, 8, 14 एवं 15, अनारक्षित महिला वार्ड 2, 3, 16 एवं 17, ओबीसी आरक्षण वार्ड 12, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 13 में निर्धारित हुआ। वहीं, एससी आरक्षण के तहत वार्ड 6 एवं 7, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 5 एवं 9 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 11 तथा एसटी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 10 निर्धारित हुआ।

पंचायत समिति बागोड़ा में आरक्षण की स्थिति

पंचायत समिति बागोड़ा के लिए प्रधान पद का आरक्षण ओबीसी महिला के लिए हुआ है। पंचायत समिति सदस्यों के कुल 19 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 3, 10, 11, 14 एवं 19, अनारक्षित महिला वार्ड 1, 2, 6, 7, 8 एवं 13, ओबीसी आरक्षण वार्ड 9, 16, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 4 में निर्धारित हुआ। वहीं, एससी आरक्षण के तहत वार्ड 17 एवं 18, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 5 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 15 तथा एसटी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 12 निर्धारित हुआ।

पंचायत समिति भाद्राजून में आरक्षण की स्थिति

पंचायत समिति भाद्राजून के लिए प्रधान पद का आरक्षण एससी महिला के लिए हुआ है। पंचायत समिति सदस्यों के कुल 15 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 2, 6, 8, 13, अनारक्षित महिला वार्ड 1, 3, 7 एवं 11, ओबीसी आरक्षण वार्ड 15, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 5 में निर्धारित हुआ। वहीं, एससी आरक्षण के तहत वार्ड 10 एवं 12, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 4 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 9 तथा एसटी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 14 निर्धारित हुआ।

पंचायत समिति चितलवाना में आरक्षण की स्थिति

पंचायत समिति चितलवाना के लिए प्रधान पद का आरक्षण सामान्य महिला के लिए हुआ है। पंचायत समिति सदस्यों के कुल 15 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 2, 7 एवं 15, अनारक्षित महिला वार्ड 1, 10, 12, 13 एवं 14, ओबीसी आरक्षण वार्ड 3, 11, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 6 में निर्धारित हुआ। वहीं, एससी आरक्षण के तहत वार्ड 8 एवं 9, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 5 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 4 निर्धारित हुआ है।

पंचायत समिति भादरूणा में आरक्षण की स्थिति

पंचायत समिति भादरूणा के लिए प्रधान पद का आरक्षण सामान्य महिला के लिए हुआ है। पंचायत समिति सदस्यों के कुल 15 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 3, 5, 9 एवं 14, अनारक्षित महिला वार्ड 7, 8, 10, 11 एवं 15, ओबीसी आरक्षण वार्ड 4, 12, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 2 में निर्धारित हुआ। वहीं, एससी आरक्षण के तहत वार्ड 1, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 13 निर्धारित किया गया। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 6 निर्धारित हुआ।

पंचायत समिति सायला में आरक्षण की स्थिति

पंचायत समिति सायला के लिए प्रधान पद सामान्य है। पंचायत समिति सदस्यों के कुल 23 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 1, 2, 4, 5, 8, 9, अनारक्षित महिला वार्ड 10, 12, 16, 17, 19, 20 एवं 22, ओबीसी आरक्षण वार्ड 6, 23, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 3, 18 में निर्धारित हुआ। वहीं, एससी आरक्षण के तहत वार्ड 13, 15 एवं 21, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 11, 14 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 7 निर्धारित हुआ।

पंचायत समिति सांचौर में आरक्षण की स्थिति

पंचायत समिति सांचौर के लिए प्रधान पद सामान्य है। पंचायत समिति सदस्यों के कुल 17 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 4, 7, 11, 14, अनारक्षित महिला वार्ड 1, 2, 3, 12, 13 एवं 16, ओबीसी आरक्षण वार्ड 8, 15, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 6 में निर्धारित हुआ। वहीं, एससी आरक्षण के तहत वार्ड 9 एवं 10, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 17 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 5 निर्धारित हुआ।

पंचायत समिति जसवंतपुरा में आरक्षण की स्थिति

पंचायत समिति जसवंतपुरा के लिए प्रधान पद का आरक्षण ओबीसी के लिए है। पंचायत समिति सदस्यों के कुल 19 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 6, 12, 15, 17, अनारक्षित महिला वार्ड 1, 4, 5, 7, 8 एवं 14, ओबीसी आरक्षण वार्ड 16, 19, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 13 में निर्धारित हुआ। वहीं, एससी आरक्षण के तहत वार्ड 3 एवं 18, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 2 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 9, 10 तथा एसटी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 11 निर्धारित हुआ।

पंचायत समिति भीनमाल में आरक्षण की स्थिति

पंचायत समिति भीनमाल के लिए प्रधान पद का आरक्षण सामान्य महिला के लिए है। पंचायत समिति सदस्यों के कुल 23 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 2, 7, 8, 10, 14, 22, अनारक्षित महिला वार्ड 1, 5, 6, 11, 19, 20, ओबीसी आरक्षण वार्ड 12, 18, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 21, 23 में निर्धारित हुआ। वहीं, एससी आरक्षण के तहत वार्ड 16, 17, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 13 एवं 15 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 4, 9 तथा एसटी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 3 निर्धारित हुआ।

पंचायत समिति सरवाना में आरक्षण की स्थिति

पंचायत समिति सरवाना के लिए प्रधान पद का आरक्षण एससी वर्ग के लिए हुआ है। पंचायत समिति सदस्यों के कुल 17 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 8, 9, 11, 15, अनारक्षित महिला वार्ड 1, 3, 10, 13, 14, ओबीसी आरक्षण वार्ड 12 एवं 17, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 16 में निर्धारित हुआ। वहीं, एससी आरक्षण के तहत वार्ड 5, 6, 7, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 2 एवं 4 निर्धारित किए गए।

पंचायत समिति रानीवाड़ा में आरक्षण की स्थिति

पंचायत समिति रानीवाड़ा के लिए प्रधान पद का आरक्षण सामान्य महिला वर्ग के लिए है। पंचायत समिति सदस्यों के कुल 29 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 1, 2, 3, 5, 7, 9, 17 एवं 23, अनारक्षित महिला वार्ड 8, 10, 16, 21, 26, 27 एवं 28, ओबीसी आरक्षण वार्ड 20, 22, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 6, 25 में निर्धारित हुआ। वहीं, एससी आरक्षण के तहत वार्ड 11, 13, 15, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 12, 14, 19 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 18, 24 तथा एसटी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 4 एवं 29 निर्धारित हुए।

पंचायत समिति उम्मेदाबाद में आरक्षण की स्थिति

पंचायत समिति उम्मेदाबाद के लिए प्रधान पद का आरक्षण एससी वर्ग के लिए हुआ है। पंचायत समिति सदस्यों के कुल 15 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 6, 10, 11, 12, अनारक्षित महिला वार्ड 2, 5, 13 एवं 15, ओबीसी आरक्षण वार्ड 8 में निर्धारित हुआ। वहीं, एससी आरक्षण के तहत वार्ड 1, 4, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 3, 14 निर्धारित किए गए। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 9 तथा एसटी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 7 निर्धारित हुआ।

पंचायत समिति सरनाऊ में आरक्षण की स्थिति

पंचायत समिति सरनाऊ के लिए प्रधान पद का आरक्षण एसटी वर्ग के लिए हुआ है। पंचायत समिति सदस्यों के कुल 15 वार्डों में अनारक्षित वार्ड 1, 2, 4, 13, अनारक्षित महिला वार्ड 3, 6, 7, 9, 15, ओबीसी आरक्षण वार्ड 12, 14, ओबीसी महिला आरक्षण वार्ड 5 में निर्धारित हुआ। वहीं, एससी आरक्षण के तहत वार्ड 11, एससी महिला आरक्षण के तहत वार्ड 8 निर्धारित किया गया। इसी प्रकार एसटी आरक्षण के तहत वार्ड 10 निर्धारित हुआ है।