जांजगीर चंपा

10वीं-12वीं की आधे से ज्यादा कॉपियों की हुई जांच, बच्चों की निगाहें अब सिर्फ रिजल्ट पर..

CG 10th-12th Board Exam 2025: जांजगीर-चांपा जिले में माशिमं बोर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Apr 2025, 1:01 PM IST
10वीं-12वीं की आधे से ज्यादा कॉपियों की हुई जांच, बच्चों की निगाहें अब सिर्फ रिजल्ट पर..
CG Board Exams

CG 10th-12th Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में माशिमं बोर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। 26 मार्च से मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ है और 11 दिनों में दसवीं की 38हजार 491 कापियों की जांच हो चुकी है। वहीं बारहवीं की 29 हजार 242 कापियों की जांच हो चुकी है। दसवीं में कुल दो खेप में 71 हजार 829 कापी और बारहवीं की 42 हजार 626 उत्तरपुस्तिका जांचने के लिए जिले में आई है।

CG 10th-12th Board Exam 2025: मूल्यांकन

इस तरह देखे तो 11 दिनों में ही दसवीं की 53 प्रतिशत कापियों की जांच हो चुकी है। वहीं बारहवीं की 68 प्रतिशत उत्तरपुस्तिका जांची जा चुकी है। दसवीं की अब 33 हजार 338 और बारहवीं की 13 हजार 384 कापियां की जांचने के लिए शेष बची है। मूल्यांकन का कार्य 17 अप्रैल तक पूर्ण करना है। इधर अब और कापियां नहीं आएंगी।

वहीं पांचवीं-आठवीं की परीक्षाएं पूर्ण होने के बाद अब मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों की संख्या भी बढ़ गई है। इससे कापियों की जांच में रफ़्तार आ गई है। एक ही दिन में 8 हजार से ज्यादा कापियां जांची जा रही है।

350 से ज्यादा वेल्यूअर अब पहुंचने लगे

उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जांचन के लिए अब 350 से ज्यादा मूल्यांकनकर्ता शिक्षक रोज पहुंच रहे हैं। शुरूआत में मूल्यांकनकर्ताओं की संया कम थी। अब संया बढ़ गई है। शनिवार 5 अप्रैल को 352 वेेल्युवर पहुंचे और एक ही दिन में 8712 कापियों की जांच हुई।

Updated on:
6 Apr 2025, 1:01 PM IST
Published on: