30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के तीन विषयों की जांच हुई पूरी, 13 दिन में चेकिंग पूरा करने का निर्देश

CG 10th-12th Board Exam 2025: धमतरी जिले में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा समाप्त हो गई है। 26 मार्च से गर्ल्स स्कूल में उत्तर पुस्तिओं का मूल्यांकन भी शुरू हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 1 Apr 2025, 1:13 PM IST

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के तीन विषयों की जांच हुई पूरी, 13 दिन में चेकिंग पूरा करने का निर्देश

CG 10th-12th Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा समाप्त हो गई है। 26 मार्च से गर्ल्स स्कूल में उत्तर पुस्तिओं का मूल्यांकन भी शुरू हो गया है। प्रथम चरण में 10 वीं और 12 वीं को मिलाकर विभिन्न विषयों के 64718 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना था। 30 मार्च की स्थिति में 10 वीं के 21902 और 12 वीं के 12869 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: CG 10th-12th Board Exam 2025: उत्तर पुस्तिका की जोरो-सोरो से चल रही जांच, 7 हजार पेपर हो चुके चेक

CG 10th-12th Board Exam 2025: तीन विषयों की जांच हुई पूरी

इसमें भूगोल, लेखाशास्त्र, होम साइंस की सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। करीब 13 अप्रैल तक 10 वीं के 18276 और 12 वीं के 11671 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना है। मूल्यांकन कार्य में 350 शिक्षक-शिक्षकाओं की ड्यूटी लगी है। सभी केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरे से मूल्यांनकर्ताओं पर नजर रखी जा रही है।

मूल्यांकन केन्द्र प्रभारी व गर्ल्स स्कूल की प्राचार्य बी मैथ्यू ने बताया कि पहले चरण में 10 वीं की हिन्दी, इंग्लिश, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, व्यवसायिक शिक्षा तथा 12 वीं की हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, भौतिकी, रसायन, लेखाशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, होम साइंस, कृषि विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए मिली है। दूसरे चरण में 1 अप्रैल को 10 वीं का संस्कृत और 12 वीं का अर्थशास्त्र, गणित और जीव विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त होगी। 4 अप्रैल से दूसरे चरण का मूल्यांकन प्रारंभ किया जाएगा।

10 मई तक आ सकता है परिणाम

धमतरी जिले के शासकीय एवं निजी स्कूलों के 10 वीं एवं 12 वीं के करीब 18 हजार छात्र-छात्राओं ने बोर्ड की परीक्षा दिलाई है। परीक्षा समाप्त हो चुकी है। मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा तय समय पर परीक्षा परिणाम जारी करने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इस साल भी 10 मई तक हर हाल में परीक्षा परिणाम जारी हो सकते हैं। हालांकि इसके लिए अभी शिक्षा विभाग को किसी प्रकार का निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।