30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG 10th-12th Board Exam 2025: उत्तर पुस्तिका की जोरो-सोरो से चल रही जांच, 7 हजार पेपर हो चुके चेक

CG 10th-12th Board Exam 2025: रायगढ़ जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार भी जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बनाया है। जिले की 2.50 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए पहुंच गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 28 Mar 2025, 2:47 PM IST

10वीं-12वीं बोर्ड की तैयारी! ऑनलाइन क्लासेस और एक्सपर्ट वीडियो से मिलेगी मदद, शिक्षा विभाग ने तय किया लक्ष्य...(photo-patrika)

10वीं-12वीं बोर्ड की तैयारी! ऑनलाइन क्लासेस और एक्सपर्ट वीडियो से मिलेगी मदद, शिक्षा विभाग ने तय किया लक्ष्य...(photo-patrika)

CG 10th-12th Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार भी जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बनाया है। दोनाें मूल्यांकन केंद्र के लिए दूसरे जिले की 2.50 लाख से अधिक उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए पहुंच गई है। मूल्यांकन का कार्य भी बुधवार से शुरू हो गया है। पहले दिन कई विषयों की उत्तर पुस्तिका नहीं पहुंच पाने के कारण मूल्यांकनकर्ता वापस लौटे।

यह भी पढ़ें; CG Board Exam 2025: 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, CM साय ने दी शुभकामनाएं…

CG 10th-12th Board Exam 2025: दोनों केंद्र में पहुंची 2.50 लाख उत्तर पुस्तिका

विदित हो कि कन्या शाला और जूटमिल स्कूल को बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। उक्त दोनों केंद्र में माध्यमिक शिक्षा मंडल से आने वाली अन्य जिले की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करने के लिए मूल्यांकनकर्ता की ड्यूटी मंडल ने लगाई है। बुधवार के पहले ही दोनों केंद्र में उत्तर पुस्तिका पहुंच गई थी। बताया जाता है कि कन्या शाला में 10वीं व 12वीं की करीब 1 लाख 26 हजार 792 उत्तर पुस्तिका पहुंच चुकी है तो वहीं जूटमिल स्कूल में भी करीब सवा लाख उत्तर पुस्तिका जांच के लिए पहले चरण में आई है।

इसमें मूल्यांकन के लिए कन्या शाला में 304 मूल्यांकनकर्ताओं की डयूटी लगाई गई है तो वहीं जूटमिल स्कूल में करीब 200 मूल्यांकनकर्ताओं की डयूटी लगाई गई है। बुधवार को मूल्यांकन के पहले दिन सभी मूल्यांकनकर्ताओं को बुलाया गया था, जहां मूल्यांकन के लिए मंडल के दिए गए दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इसके बाद कई विषयों के मूल्यांकनकर्ता उत्तर पुस्तिका नहीं होने के कारण वापस लौट गए। बताया जाता है कि दोनों ही केंद्र में संस्कृत व हिंदी के विषय की उत्तर पुस्तिका नहीं पहुंच पाई है। प्रमुख विषयों के उत्तर पुस्तिका ही प्रथम चरण में आया है जिसका मूल्यांकन शुरू किया गया है।

जिले के 4 शिक्षक हो चुके हैं ब्लैक लिस्टेड

पिछले बार की बोर्ड परीक्षा में जिले के करीब 450 से अधिक शिक्षकों की मूल्यांकन के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। पुर्नमूल्यांकन में 20-40 अंकों की बढ़ोत्तरी मिली। जिसके कारण चार शिक्षक मनबहल राठिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर लैलूंगा, श्यामदेव पैंकरा शासकीय हाई स्कूल लोहड़पाली लैलूंगा, बिनेश भगत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिल्गा, भुवनलाल राठिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खहार पर कार्रवाई करते हुए 3 वर्ष के लिए ब्लैक लिस्टेड किया है।

दो दिन में जांचे गए 7 हजार उत्तर पुस्तिका

बुधवार से मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ है। बुधवार व गुरूवार को हुए मूल्यांकन के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो दोनों केंद्र में 12 वीं कक्षा के 2448 उत्तर पुस्तिका तो वहीं 10 वीं कक्षा के 4799 उत्तर पुस्तिका की जांच पूरी की गई है। पहले दिन औपचारिक रूप से मूल्यांकन का कार्य हुआ जिसके कारण अब मूल्यांकन की गति बढ़ने की बात कही जा रही है।