जांजगीर चंपा

पंचायत राजनीति में खूनी खेल! 6-7 लोगों ने मिलकर की उपसरपंच की हत्या, शव को बाइक समेत नदी में फेंका, मचा बवाल

Murder Case: बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करही से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पंचायत के उपसरपंच महेंद्र बघेल की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
less than 1 minute read
CAF जवान ने साली और चाचा ससुर को मारी गोली, चौंकाने वाली वजह आई सामने, जानें...(photo-patrika)
CAF जवान ने साली और चाचा ससुर को मारी गोली, चौंकाने वाली वजह आई सामने, जानें...(photo-patrika)

CG Murder Case:बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करही से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पंचायत के उपसरपंच महेंद्र बघेल की हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 6-7 लोगों ने मिलकर उनकी हत्या कर शव को बाइक समेत मिरौनी बराज में फेंक दिया। हालांकि अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है, इसलिए पत्रिका अभी हत्या की पुष्टि नहीं कर रहा है।

पंचायत सरपंच से विवाद चल रहा था

सूत्रों के अनुसार, उपसरपंच का पंचायत सरपंच से विवाद चल रहा था और दोनों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था। रविवार की शाम अचानक उपसरपंच की हत्या की खबर सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। रात 8 बजे करही के ग्रामीणों ने बिर्रा थाने का घेराव कर दिया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और चार संदेहियों को हिरासत में ले लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शव की खोजबीन जारी

शव की खोजबीन के लिए पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मिरौनी बराज में लगाया है, लेकिन महानदी के उफान पर होने से अब तक उपसरपंच का कोई पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Updated on:
08 Sept 2025 12:56 pm
Published on:
08 Sept 2025 12:37 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह