जांजगीर चंपा

महीने भर पहले शहर के मुख्य मार्गों पर लगे एलईडी फिर भी कायम रहता है अंधेरा

जिला मुख्यालय जांजगीर के मुख्य मार्ग में माह भर पहले लगे एलईडी जवाब देना शुरू कर दिया है।
2 min read
जिला मुख्यालय जांजगीर के मुख्य मार्ग में माह भर पहले लगे एलईडी जवाब देना शुरू कर दिया है।
जिला मुख्यालय जांजगीर के मुख्य मार्ग में माह भर पहले लगे एलईडी जवाब देना शुरू कर दिया है।

जांजगीर-चांपा. जिला मुख्यालय जांजगीर के मुख्य मार्ग में माह भर पहले लगे एलईडी जवाब देना शुरू कर दिया है। एलईडी ड्रम फ्लेशर सिस्टम की तरह बंद चालू हो रहा है। जिससे शहर के लोगों को रोशनी नहीं मिल पा रही है। सड़क पर चलने वाले लोग एलईडी की रोशनी को लेकर परेशान हैं।


नगरपालिका जांजगीर नैला में लाखों रुपए की लागत से हाल ही एलईडी बल्ब लगाया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य शहर के लोगों को अधिक रोशनी देना है। इतना ही नहीं एलईडी से 50 फीसदी इनर्जी की बचत होगी। वहीं पालिका को बिजली बिल कम भुगतान करना पड़ेगा। अत्याधुनिक रोशनी का शहरवासियों को माह भर लाभ मिला। इसके बाद यह एलईडी बल्ब जवाब देने लगा है। ड्रम फ्लेसर की तरह काम करना शुरू कर दिया है।

यानी बल्ब बंद चालू हो रहा है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। खासकर विवेकानंद मार्ग में लगे सारे बल्ब बंद चालू हो रहा है। इससे लोग गुमराह हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बल्ब में पानी पडऩे की वजह से इस तरह की परेशानी आ रही है। जिससे बल्ब बंद चालू हो रहा है। इसी तरह नैला रोड में लगी यह बल्ब बंद चालू हो रहा है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं।


50 लाख रुपए आई थी खर्च
बताया जा रहा है कि नगरपालिका ने एलईडी बल्ब के लिए तकरीबन 50 लाख रुपए खर्च की है। 50 लाख रुपए पालिका का नुकसान होते नजर आ रहा है। जब शुरूआती दौर में इस तरह की परेशानी आ रही है तो आगे क्या होगा अंदाजा लगाया जा सकता है।

मरम्मत किया जाएगा
एलईडी बल्ब में क्या परेशानी है यह पता लगाया जाएगा। जानकारों से इसका हल निकाला जाएगा और मरम्मत किया जाएगा।
-दिनेश कोसरिया, सीएमओ, नगरपालिका जांजगीर नैला

Published on:
23 Mar 2018 07:01 pm