26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maturity Amount नहीं देना इस कंपनी को पड़ा महंगा, अब देना होगा ब्याज भी, पढि़ए खबर

अब कंपनी को परिपक्वता की राशि का ब्याज भी देना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 23 Mar 2018, 2:07 PM IST

janjgir-champa news,janjgir champa news in  hindi

अब कंपनी को परिपक्वता की राशि का ब्याज भी देना होगा।

जांजगीर-चांपा. सहारा इंडिया की योजना में राशि जमा करने वाले उपभोक्ता को समय पर परिपक्वता राशि नहीं देना कंपनी को महंगा पड़ गया। अब कंपनी को परिपक्वता की राशि का ब्याज भी देना होगा। हालांकि कंपनी ने सुनवाई के दौरान ही परिपक्वता की राशि आयकर काट कर उपभोक्ता फोरम के पास चेक द्वारा जमा करा दिया गया है।

Read more : VIDEO- अतिक्रमण हटाने के गए नायब तहसीलदार व पटवारी पर इस जीव ने किया हमला, जान बचाकर भागे, पढि़ए खबर...


आवेदक अकलतरा निवासी मोहम्मद मुश्ताक पिता मोहम्मद सलीम के अनुसार उसने सहारा इंडिया के एजेंट महेश अग्रवाल के माध्यम से सहारा क्यू गोल्ड योजना के तहत एक लाख 41315 रुपए जमा किया था। योजना के अनुसार उपभोक्ता को पांच वर्ष बाद 80 ग्राम गोल्ड या उसकी कीमत नगद भुगतान करना है, लेकिन मुश्ताक के अनुसार 26 जुलाई 2017 को उसका प्लान परिपक्व हो गया और उसने अपने भुगतान के लिए एजेंट से संपर्क किया।

Read more : कब्र खोदकर निकाला शव, कराया पोस्टमार्टम, माह भर पहले हुई थी महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

एजेंट के बताये अनुसार सारी औपचारिकता पूरी करते हुए भुगतान प्राप्त करने संपर्क करने पर बताया गया कि उसे परिपक्वता की राशि पांच किश्तों में प्रदान की जाएगी। राशि प्राप्त करने उसने लगातार चांपा स्थित सहारा इंडिया के कार्यालय में संपर्क किया, पर भुगतान नहीं होने पर उसने मामला उपभोक्ता फोरम में प्रस्तुत किया।

फोरम में सुनवाई के दौरान फरवरी माह में सहारा इंडिया के अधिकारियों ने आवेदक को भुगतान की जाने वाली राशि 2 लाख 26200 में से 8483 रुपए टीडीएस काटकर शेष राशि का चेक जमा करा दिया। इसके बाद उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष बीपी पांडेय व सदस्य मनरमण सिंह ने फैसला सुनाते हुए सहारा इंडिया को परिपक्वता राशि पर 27 जुलाई से 15 फरवरी तक 6 फीसदी ब्याज की रकम अदा करने के साथ पांच हजार रुपए मानसिक संताप व दो हजार रुपए वाद व्यय देने का आदेश पारित किया है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग