जांजगीर चंपा

BJP नेता ने सीएमओ को दी जान से मारने की धमकी, इस बात को लेकर हुआ विवाद, एसपी से कार्रवाई की मांग

Janjgir Champa News: जांजगीर-नैला में एक विवाद सामने आया है, जिसमें BJP नेता पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

2 min read
बीजेपी। पत्रिका फाइल फोटो

CG News: नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने शासकीय कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसपी से लिखित शिकायत की है। इस संबंध में सीएमओ ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

एसपी जांजगीर-चांपा को 7 अप्रैल को सौपे ज्ञापन में जांजगीर सीएमओ विक्रण भगत ने बताया है कि नगर में जल आवर्धन योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के कार्य चल रहा है। कार्य का निरीक्षण करने के लिए वे मंगलवार 7 अप्रैल को लगभग सुबह 10.35 बजे वार्ड क्रमांक 6 पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान वार्ड 6 निवासी विकास शर्मा और उनके पिता द्वारा शासकीय कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप करते हुए अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही मारपीट करने व जान से नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। इससे योजना का क्रियान्वयन प्रभावित हुआ।

ये भी पढ़ें

Crime News: बम्हनी माता मंदिर में प्राचीन मूर्तियों की तोड़फोड़, दृश्य देख रो पड़ीं महिलाएं, इलाके में आक्रोश

मुख्य अधिकारी ने कार्रवाई की मांग की

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने इस कृत्य को शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, शासकीय अधिकारी को कर्तव्य निर्वहन से रोकने और भय उत्पन्न करने का गंभीर एवं दंडनीय अपराध बताया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करने और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 186, 353, 506 एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। इधर पूरे मामले को लेकर विकास शर्मा ने बेबुनियाद बताते हुए सभी आरोपों को झूठा करार दिया है।

सीएमओ ने की पुलिस बल की मांग

इसके अतिरिक्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने जल आवर्धन योजना के कार्य को निर्बाध और सुरक्षित रूप से संपादित करने के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस बल उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया है। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सीएमओ का कहना है कि सभी जगह जल आवर्धन योजना के तहत खुदाई कर पाइप डाला जा रहा है। यह समस्त शहरवासियों को शुद्ध जल प्रदान करने की महत्वपूर्ण योजना है।

विक्रण भगत, सीएमओ, जांजगीर-नैला के मुताबिक, जल आवर्धन योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के कार्य का स्थल निरीक्षण करने पहुंचा था। इस दौरान शासकीय कार्या में बाधा डाला गया। साथ ही मारपीट व जान से मार देने की धमकी भी दी गई। पूरे मामले की शिकायत एसपी से की गई है। साथ ही ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ने हो, संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विकास शर्मा, बीजेपी नेता के मुताबिक, मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार है। किसी तरह का दुव्र्यवहार नहीं किया गया है। सडक़ के बीच में खुदाई का कार्य किया जा रहा था। पूर्व में इस तरह खुदाई कर सडक़ों को अब तक नहीं बनाया गया है। आज भी लोग परेशान हैं। शिकायत हुई है, तो हमारे ओर भी शिकायत की जाएगी।

ये भी पढ़ें

CG Crime News: 35 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए एई-जेई, बिजली कंपनी ने किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

Published on:
09 Apr 2026 02:31 pm
Also Read
View All