जांजगीर चंपा

मानसून की वापसी… अगले 7 दिन तक इस जिले में भयंकर बारिश का अलर्ट! कब होगी मानसून की विदाई? जानें डेट

Chhattisgarh Monsoon Returns 2025: छत्तीसगढ़ में बारिश अब अंतिम दौर में है। यहां बीते कुछ सालों से अक्टूबर पहले सप्ताह से मध्य तक मानसून की विदाई हो जाती है। ऐसे में यहां जानते हैं कि इस साल मानसून की विदाई कब होगी?

2 min read
Weather heavy rain alert (फोटो सोर्स : पत्रिका)

CG Monsoon 2025: मौसम विभाग के हिसाब से बारिश का खाता 30 सितंबर तक रहता है। 1 जून से 30 सितंबर तक बारिश की अवधि मानी जाती है। इस दफा 1351 मिमी बारिश जिले में हुई। जो औसत बारिश से 60 मिमी ज्यादा हैं। साथ ही पिछले साल से भी इस बार ज्यादा बारिश हुई है। पिछले साल 2024 में 30 सितंबर की अवधि तक 1225 मिमी बारिश हुई थी। अगस्त, सितंबर के बाद अक्टूबर में भी झमाझम पानी बरसा था। लेकिन इस साल मानसून की जल्दी विदाई की संभावना जताई जा रही थी।

ये भी पढ़ें

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दी चेतावनी, किसानों के माथे पर गहराई चिंता की लकीरें

बारिश का नया रिकॉर्ड दर्ज

2025 के मानसूनी सीजन में कभी धूप-छांव तो कभी सामान्य बारिश व सूखे की स्थिति के साथ अंतिम दिन भी कुछ ऐसा ही रहने के साथ ही मानसून का सीजन खत्म हो गया। इस साल पिछले 11 साल में दूसरी बार जिले में ज्यादा बारिश 1351 मिमी जिले में हुई है। मौसम विभाग जून से सितंबर तक 4 महीने मानसून का सीजन मानता है। 2022 में रिकार्डतोड़ 1368 मिमी हुई थी। 1368 के साथ बारिश का नया रिकार्ड बन गया था। लेकिन इस बार जिले की औसत बारिश 1351.2 से ज्यादा बारिश हो गई।

माने कुल मिलाकर इस साल जिले में मानसून रूठे या मानसून ब्रेक की स्थिति बने, लेकिन सीजन मेें बारिश का कोटा पूरा हो ही जाता है। इसके बाद 1 अक्टूबर से बारिश होगी तो मानसून के सीजन के हिस्से में नहीं आएगी। ज्ञात हो कि जिले में मानसून की शुरूआत जून से हुई तो इस बार मासनून रूठ सा गया था। शुरूआत में बारिश जिले में नहीं हो रही थी। इसके जुलाई माह में ही कुछ ऐसा ही हाल रहा। इसके बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह व अगस्त से रुक-रुककर बारिश ही शुरूआत हुई। सितंबर तक जारी रहा।

CG Monsoon 2025: अक्टूबर के पहले सप्ताह भर बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मानसून सीजन खत्म हुआ है। अभी मानसून की विदाई जिले से नहीं हुई है। अभी अक्टूबर माह में लोकल सिस्टम से फिर बारिश का दौर शुरू होने चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। इस दौरान पहले सप्ताह बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके बाद ही लगभग 10 से 12 अक्टूबर के आसपास मानसून विदाई की संभावना व्यक्त की जा रही है।

इस बार एक बार भी शबरी पुल नहीं डूबा

हर साल अगस्त व सितंबर के झमाझम बारिश से कम से कम एक बार शिवरीनारायण के हसदेव नदी के ऊपर पानी बहता है। 2022 में तीन बार शबरी पुल के ऊपर पानी चला गया था। इससे शिवरीनारायण व चंद्रपुर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। लेकिन इस बार एक बार भी शबरी पुल के पुल पानी पहुंचा। माने बाढ़ की स्थिति उत्पन्न ही नहीं हुई। अगस्त व सितंबर में झमाझम बारिश से पूरे जिले को जलमग्न हो गई थी, इस बार नदी, नाला, तालाब लबालब हो गए। खेत में सप्ताह भर से ज्यादा समय तक पानी रहा। इससे किसानों को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

मानसून सीजन जून से सितंबर माह तक 4 माह रहता है। इस बार 1351.2 मिमी बारिश के साथ मानसून का सीजन खत्म हो गया है, लेकिन मानसून की विदाई अभी नहीं हुई है। अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना है। इसके बाद ही मानसून ही विदाई होगी। - एचपी चंद्रा, मौसम वैज्ञानिक रायपुर

ये भी पढ़ें

मानसून मीटर.. छत्तीसगढ़ में यहां झूम के बरसा बदरा, अब तक 97% का कोटा पूरा, देखें पूरा ब्यौरा

Updated on:
01 Oct 2025 10:56 am
Published on:
01 Oct 2025 10:55 am
Also Read
View All

अगली खबर