जांजगीर चंपा

2500 गायों की भूख प्यास से हो चुकी मौत, कांग्रेस MLA ने बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना… जानें क्या कहा?

Political News: भाजपा सरकार के राज में गायों की तस्करी जोर-शोर से की जा रही है। गायें भूख प्यास से मर रहीं हैं। सड़कों में हर रोज सैकड़ों मवेशियों की जान जा रही है।

2 min read
कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर दी पूरी जानकारी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Political News: भाजपा सरकार के राज में गायों की तस्करी जोर-शोर से की जा रही है। गायें भूख प्यास से मर रहीं हैं। सड़कों में हर रोज सैकड़ों मवेशियों की जान जा रही है। इसकी प्रमुख वजह है भाजपा सरकार ने गोठानों को बंद कर दिया है। गोबर खरीदी बंद कर दी गई है। यह बातें पत्रकारों के बीच संबोधित करते हुए जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने कही।

उन्होंने बताया कि बीते डेढ़ साल में सड़क में कुचलकर 850 गायों की मौत हो चुकी है। 5 लाख पशुधन अचानक से गायब हो गए। लगभग 2500 गायों की भूूख प्यास से मौत हो गई। 200 से अधिक गायों की जहरीला सामान खाने से मौत हो गई। इन सब के प्रति आखिरकार जिम्मेदार कौन है।

ये भी पढ़ें

Political news: पूर्व डिप्टी सीएम टीएस बोले- पौने दो वर्ष में 40 प्रतिशत गोवंश में आई कमी, इन्हें कत्लखाने भेज रही डबल इंजन की सरकार

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार ने कहा कि गोठान बंद होने से आवारा घूम रहे गोवंश जब एक समस्या के रूप में सामने आई तो सरकार ने अघोषित रूप से एक बेहद की क्रूर निर्णय लिया और गोवंश को बढ़ावा देने शुरूकर दिया। 2023 में लगभग 14 लाख गोवंश का राज्य के कांग्रेस सरकार के समय 10800 गोठानों की व्यवस्थापन की व्यवस्था बनाई। गोवंशों की चारापानी की व्यवस्था नहीं की। इसके चलते मवेशियों की मौत हो रही है।

मोदी सरकार बीफ निर्यात कर 4 अरब डालर कमा रही

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि सड़कों में दुर्घटना से आए दिन दर्जनों मवेशियों की जान जा रही है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है। भाजपा सरकार में केवल मवेशियों के संरक्षण की दिशा में केवल कागजों में काम हो रही है। भाजपा एक तरफ गो-पूजन व गो-रक्षक की बात करती है तो वहीं दूसरी ओर गायों की तस्करी करने वालों को संरक्षण दे रही है।

मोदी सरकार आने के बाद भारत ब्राजील दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक बन चुका है। बीफ निर्यात में मोदी सरकार हर साल 4.3 अरब डालर कमा रही है। 2014 के बाद भाजपा की मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत दुनिया के 65 देशों में बीफ निर्यात कर रहा है।

5 लाख से अधिक गायों को बूचड़खाने भेजा

सरकार ने तकरीबन 5 लाख से अधिक गायों को बूचड़खाना भेजने का काम किया है। भाजपा इन दिनों गोधाम बनाने जा रही है। फिर गोठान बंद कर दिया। विकल्प के तौर पर पहले तो गो अभ्यारण्य बनाने की बात कही लेकिन सभी योजनाएं धरातल पर नहीं आ पाई।

उन्होंने कहा कि गायों के मौत के मामले में कांग्रेस ने अब तक 6 कमेटियां बना चुकी है। कमेटी की रिपोर्ट और कार्यकर्ताओं के द्वारा ली गई रिपोर्ट के मुताबिक शहर सहित गांवों में 40 फीसदी गोवंश अचानक से गायब हो गए। पत्रवार्ता के दौरान कांग्रेस के प्रवक्ता रफीक सिद्धिकी, हर प्रसाद साहू, भगवान दास गढ़ेवाल शामिल रहे।

इन मांगों की जांच की मांग

  • पिछले दो साल में प्रदेश में गायब 5 लाख गोवंश आखिर कहां गए स्पष्टीकरण दे सरकार।
  • सरकार 2023 के पहले सभी 10800 गोठानों में को पुन: शुरू करे।
  • गोठानों में चारा की पहले की तरह व्यवस्था हो।
  • सड़कों में घूम रहे आवारा मवेशियों को सुरक्षित स्थानों में रखे सरकार।
  • गोवंशों की मौतों के मामले में ठोस कदम उठाए सरकार।

ये भी पढ़ें

रेत घाट लेन-देन के ऑडियो विवाद में कांग्रेस नेता का पलटवार, कहा– मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं, लेकिन…

Published on:
02 Oct 2025 11:19 am
Also Read
View All

अगली खबर