जांजगीर चंपा

Chhattisgarh News: शराब पीने से मना करना पड़ा भारी, लाठी-डंडे से पीटकर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh News: जांजगीर-चांपा जिले के तनौद गांव में शराब पीने को लेकर शुरू हुए विवाद में एक बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई।

2 min read
जांजगीर-चांपा में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला (photo source- Patrika)

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के तनौद गांव में शराब पीने को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। सड़क किनारे शराब पीने से मना करने पर शुरू हुए झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे एक बुजुर्ग पर लाठी से हमला कर दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

खैरागढ़ में शराब खरीदने का नया फॉर्मूला- जल्दी चाहिए तो जेब ढीली करो! ग्राहकों ने खोली पोल

Chhattisgarh News: सड़क किनारे शराब पीने से रोकना पड़ा भारी

जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात की है। तनौद-नवागांव मुख्य मार्ग के किनारे कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे। उसी दौरान गांव के निवासी सत्यवान महिपाल वहां पहुंचे और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर वहां मौजूद उमाशंकर साहू नाराज हो गया और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदला

बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। विवाद को शांत कराने और अपने बेटे को बचाने के लिए सत्यवान के पिता मोहन महिपाल बीच-बचाव करने पहुंचे। लेकिन आरोप है कि इसी दौरान उमाशंकर साहू ने लाठी उठाकर मोहन महिपाल के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांसें

हमले के बाद मोहन महिपाल गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। परिवार के लोग उन्हें तत्काल खरौद अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक का माहौल छा गया।

गांव में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Chhattisgarh News: आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह हत्या मामूली विवाद के कारण हुई, लेकिन इसके पीछे सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
15 May 2026 06:30 pm
Published on:
15 May 2026 06:28 pm
Also Read
View All